बिहार के सभी हिस्से में मौसम शुष्क है। 10 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाएं प्रदेश के सभी हिस्से में प्रवेश कर रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक देश के ऊपरी हिस्से में स्थित जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में पिछले 14 दिनों से रुक-रुक करके हर दिन बर्फबारी हो रही है। इससे आने वाली ठंडी हवाओं से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के साथ ही पश्चिम उत्तरप्रदेश में रात-दिन मौसम सर्द है।
हालांकि, हवाएं बिहार तक पहुंचने के दौरान कमजोर हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिक संजय कुमार के मुताबिक नवंबर अंत तक पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी में तेजी आएगी। इससे मैदानी हिस्से के तापमान में गिरावट दर्ज आएगी।
पटना में दिन-रात का पारा सामान्य से नीचे | पटना में पिछले तीन दिनों से दिन रात का तापमान सामान्य से नीचे हैं। इस दौरान सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। जबकि, दिन में धूप होने की वजह से मौसम सामान्य है। मौसम विभाग के मुताबिक ये स्थिति चार दिनों तक बनी रहेगी। इस दौरान दिन रात का तापमान अप-डाउन होगा। 25 नवंबर के बाद पटना में ठंड बढ़ने के आसार है। पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.