कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि दुल्हिनबाजार प्रखंड के ग्राम पंचायत उलार सोरमपुर के कुकरी बिगहा गांव के किसानों को बायोफाॅटिफाइड बीज और जैविक खाद मुफ्त मिलेगा। जुताई से लेकर प्रशिक्षण सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। गांव के सभी किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं। कुपोषण पूरे विश्व की समस्या है। दुनिया की लगभग एक चौथाई आबादी 1.6 करोड़ कुपोषित हैं। इसमें 5 साल तक के 47 प्रतिशत बच्चे और 37 प्रतिशत महिलाएं कुपोषित हैं। बायोफाॅटिफाइड गेहूं की वेरायटी डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि ने विकसित की है। दुल्हिन बाजार प्रखंड की कुकरी बिगहा गांव देश का पहला मॉडल न्यूट्रिशनल गांव होगा। रूरल डेवलपमेंट काउंसिल इस कार्य में किसानों की मदद करेगी। खेती पूरी तरह जैविक विधि से होगी। बायोफाॅटिफाइड किस्म की फसल गरीबों के लिए वरदान है। यह कुपोषण दूर करेगा। अन्य फसल की तुलना में इसमें सूक्ष्म पोषक तत्व अधिक मिलते हैं। जुताई, जैविक खाद, कीटनाशी भी मुफ्त मिलेगी। बामेती द्वारा किसानों को खेती का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.