पटना में आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। यह आयोजन पटना निफ्ट कैंपस में किया गया था। इस एग्जीबिशन में पद्मश्री श्याम शर्मा के द्वारा बनाई गए चित्र को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी महात्मा गांधी के थीम पर लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी में लगे सभी तस्वीर में गांधी जी की झलक देखने को मिली। इस मौके पर खुद पद्मश्री श्याम शर्मा मौजूद रहे। इसमें निफ्ट के शिक्षक और स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस प्रदर्शनी को श्याम शर्मा और निफ्ट के सहयोग से प्रदर्शित किया गया। श्याम शर्मा और निफ्ट के शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की। श्याम शर्मा ने बताया कि लोग अपनी सोच को या अपनी बात को बोल कर या लिख कर बताते हैं। लेकिन, मैं उन्हें पर चित्र बनाकर बयां करता हूं। श्याम शर्मा ने प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी एक ऐसा माध्यम है तो एक पूरी सोसाइटी को दूसरे देश से जोड़ता है। चित्रकारी एक बहुत बडा हथियार है सोसाइटी से जुड़ने के लिए।
समय का सच नाम से इस चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी को गांधी जी के जीवन के इर्दगिर्द ही रखा गया। चित्र प्रदर्शनी कला को प्रदर्शित करने का बेहतरीन तरीका है। हमारी प्राचीन परम्पराओं में कई कलाकार पनपे। उनमें से कइयों ने अलग अलग माध्यम से कला का प्रदर्शित किया। इनसे ही प्रेरणा ले कर श्याम शर्मा एक अनूठा प्रयास किया है। इस प्रयास से आज की युवा पीढ़ी गांधी को और गांधी के जीवन को और गांधी के विचारों को समझने में हद तक मदद करेगा। थीम बेस प्रदर्शनी में महात्मा गांधी और उनके जीवन दर्शन को थीम बनाया गया था। जितनी भी तस्वीरें थी सब में गांधी की झलक देखने को मिल रही थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.