राज्यपाल फागू चौहान ने 74वें गणतंत्र दिवस पर सभी बिहारवासियों व देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि बिहार भाईचारा, प्रेम और पारस्परिक सहयोग के वातावरण में न्याय के साथ विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश व देशवासियों काे बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्हाेंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों काे नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों काे भुलाया नहीं जा सकता है।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इस पवित्र अवसर पर हम सब को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश भारत के मान सम्मान को हर क्षेत्र में बढ़ाएंगे। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, स्पीकर अवध बिहारी चौधरी, मंत्री तेजप्रताप यादव, सांसद मीसा भारती ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.