- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Flights Will Start Operating From Sonpur And Ajgaibinath By 2030 31.
सोनपुर और अजगैबीनाथ से 2030-31 तक उड़ने लगेगी फ्लाइट:बिहार को पूर्वी भारत के बड़े एविएशन हब के रूप में स्थापित करने का मेगा प्लान तैयार
- कॉपी लिंक

बिहार में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने एग्रेसिव प्लान तैयार किया है। नई योजना के तहत वर्ष 2030-31 तक राज्य में दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बन जाएंगे। ये सोनपुर हरिहरनाथ धाम तथा भागलपुर-मुंगेर क्षेत्र का अजगैबीनाथ धाम हवाई अड्डा एयर
- 3-4 साल में 5 मुख्य एयरपोर्ट अपग्रेड होंगे
सिविल विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को पूर्वी भारत के बड़े एविएशन हब के रूप में स्थापित करना है। पटना में नए टर्मिनल का अपग्रेडेशन कार्य पूरा हो चुका है। दरभंगा में 3700 मीटर लंबा रनवे और नया टर्मिनल वर्ष 2027 में बन जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों के अनुसार हवाई अड्डों के विस्तार और आधुनिकीकरण का काम तेजी से जारी है। इन ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स के चालू होने से बिहार के विभिन्न हिस्सों से यात्रियों को सीधी हवाई सेवा के बेहतर विकल्प मिलेंगे।
सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैट-1 लाइटिंग सिस्टम
गया में घने कोहरे के दौरान सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैट-1 लाइटिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 67.18 एकड़ भूमि दे दी गई है। यहां 294.05 करोड़ की लागत से सिविल एन्क्लेव बन रहा है, जबकि कार्गो कॉम्प्लेक्स और एयरोसिटी के लिए अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।
नए एयरपोर्ट नेटवर्क से पांच बड़े फायदे
1. औद्योगिक और ट्रेड एक्सपेंशन : पूर्णिया में कार्गो कॉम्प्लेक्स और एयरोसिटी बनने से राज्य के कृषि, मखाना और स्थानीय उत्पादों का सीधा वैश्विक निर्यात संभव होगा। व्यापार में आसानी होगी।
2. धार्मिक व सांस्कृतिक टूरिज्म : अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर-मुंगेर) और गया एयरपोर्ट पर ऑल-वेदर कैट-1 लाइटिंग से देश-विदेश के श्रद्धालुओं का आना आसान होगा।
3. नेपाल सीमा पर सामरिक व व्यापारिक मजबूती : रक्सौल में बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट से भारत-नेपाल व्यापार, सीमा सुरक्षा और कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
4. रोजगार व नए निवेश : एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से राज्य में लॉजिस्टिक्स, होटल, टूरिज्म और सर्विस सेक्टर में हजारों नए रोजगार पैदा होंगे।
5. सस्ती-सुलभ रीजनल कनेक्टिविटी: उड़ान योजना के तहत मुजफ्फरपुर, सहरसा, वीरपुर और वाल्मीकिनगर के जुड़ने से छोटे शहरों के लोगों का हवाई सफर सुलभ होगा।
उड़ान योजना से 5 छोटे शहर विकसित होंगे
राज्य के मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, रक्सौल, वीरपुर और सहरसा के हवाई अड्डों को केंद्र की ‘उड़ान’ योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर के पताही, वाल्मीकिनगर, वीरपुर और सहरसा में नए टर्मिनल भवन तथा रनवे निर्माण के लिए भारी बजट मंजूर कर काम शुरू कर दिया गया है।






















