मौसम लेगा करवट:राज्य में 11 फरवरी तक छाएगा कोहरा, पर तापमान रहेगा स्थिर

पटना2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक तस्वीर।

बिहार में अभी दो तरह के मौसम का प्रभाव है। हिमालय और झारखंड से सटे हिस्से में ठंड, तो दक्षिण बिहार में गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम शुष्क, तेज हवा और दिन में धूप होने की वजह से होली जैसा मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन सर्किल का प्रभाव है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इस दौरान दिन और रात का तापमान स्थिर रहेगा। लेकिन, तेज हवाओं से सुबह और देर रात ठंड का अहसास होगा। बिहार के सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में दोगुना अंतर है। दिन का तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच और रात का 10 से 12 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है।

लेकिन, पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से वहां से आने वाली हवाओं में ठंड की जगह नमी अधिक है। इससे कई जगहों पर बारिश तो कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं। इस दौरान बिहार के मैदानी हिस्से में धूप के प्रभाव की वजह से दिन में गर्मी तो सुबह और देर रात मौसम सर्द है।

खबरें और भी हैं...