• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Former National President Of JDU Said Now There Is No Leader Left, That's Why Tejashwi Is Being Promoted

RCP का दावा, JDU-RJD का विलय पक्का:JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले-अब कोई नेता नहीं बचा, इसलिए तेजस्वी को आगे बढ़ा रहे

पटना6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मुजफ्फरपुर के दौरे पर हैं आरसीपी सिंह। - Dainik Bhaskar
मुजफ्फरपुर के दौरे पर हैं आरसीपी सिंह।

हाल के दिनों में लगातार यह खबर आ रही है कि जदयू और राजद का आपस में विलय हो जाएगा। अब जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार निश्चित तौर पर राजद के साथ जदयू का विलय कर देंगे। क्योंकि, वह नेता के तौर पर तेजस्वी यादव को स्टेबलिश कर रहे हैं। जदयू में किसी नेता को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। जाहिर सी बात है कि उनकी मंशा साफ है कि राजद और जदयू का विलय हो जाएगा।

आरसीपी सिंह इन दिनों स्वतंत्र रूप से बिहार का दौरा कर रहे हैं। अभी वह किसी पार्टी में नहीं हैं। उन्होंने आज मुजफ्फरपुर के दौरे पर ये बातें कही हैं। कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में वह भाजपा में शामिल होंगे।

तेजस्वी यादव को आगे करने के सवाल पर दिया जवाब
जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह से जब यह सवाल पूछा गया कि तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार आगे कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, यह नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। उनकी पार्टी का नाम है जनता दल यूनाइटेड। उसमें कोई भी ऐसा नेता नहीं है, जिसको आगे किया जाए। तो सहयोगी दल राजद के जो नेता हैं तेजस्वी यादव, उनको आगे कर रहे हैं।

2024 में रहेगा 'जीरो बटा सन्नाटा'
साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार अकेले लड़ेंगे महागठबंधन ग्रुप से, तो जीरो बटा सन्नाटा भी नही मिलेगा। यह पूरी तरह से राजद के साथ मर्ज कर जाएंगे तो कुछ सीटें मिल जाएंगी। 2020 में तीन मुख्यमंत्री के उम्मीदवार थे। NDA की तरफ से नीतीश कुमार थे, महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव थे और उपेंद्र कुशवाहा भी मुख्यमंत्री के उम्मीदवार थे। लेकिन, आज तीनों एक जगह पहुंच गए। आप समझ सकते हैं, सभी ये लोग कुंठित होंगे।

कहा कि नीतीश कुमार को तो अच्छा लगता है कि 45 विधायक में वह मुख्यमंत्री हैं। लेकिन, तेजस्वी यादव को तो अच्छा नहीं लगता होगा। सबसे ज्यादा विधायक होने के बावजूद वह मुख्यमंत्री नहीं हैं।

BJP में शामिल होंगे RCP सिंह:बोले- भाजपा में ही जाऊंगा, नीतीश सरासर झूठ बोल रहे हैं, उनकी सहमति से मंत्री बना था

पूर्व केंद्रीय मंत्री और JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह जल्द भाजपा में शामिल होंगे। ये ऐलान खुद आरसीपी सिंह ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात जन्म में भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें