राज्यों की पुलिस और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले गैलेंट्री, प्रेसिडेंट पुलिस मेडल और पुलिस मेडल के लिए अधिकारी से लेकर जवानों के नामों की घोषणा बुधवार को कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों और सेंट्रल पैरामिलिट्री के उन अधिकारियों और जवानों के नामों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिन्हें मेडल प्रदान किया जाएगा।
जारी लिस्ट के अनुसार इस बार बिहार को कुल 19 मेडल मिलने जा रहा है। इसमें दो पुलिस अफसरों को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल और IPS अधकारी व IG हेडक्वार्टर विनय कुमार समेत 17 अधिकारी व जवानों को पुलिस मेडल प्रदान किया जाएगा।
गैलेंट्री क्यों नहीं मिली?
बड़ी बात यह है कि इस बार बिहार के खाते में एक भी गैलेंट्री नहीं आई है। ऐसा क्यों हुआ? सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस मुख्यालय की तरफ से गैलेंट्री के लिए बहादुर पुलिस अधिकारियों या जवानों के नाम भेजे गए थे या नहीं? इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश की गई। मगर, पुलिस मुख्यालय के अधिकारी कुछ बता नहीं पाए।
इन्हें मिला प्रेसिडेंट पुलिस मेडल
1. विनय कुमार शर्मा, SDPO, नीमचक बथानी, गया।
2. विनय कृष्णा, इंस्पेक्टर, आर्थिक अपराध इकाई।
इन्हें मिला पुलिस मेडल
1. विनय कुमार, IG हेडक्वार्टर।
2. अलमनाथ भूइयां, हवलदार, किशनगंज।
3. अवधेश कुमार सिंह, हवलदार, BSAP-4, डुमरांव।
4. अक्षयवर नाथ पांडेय, कांस्टेबल, BSAP हेडक्वार्टमर, पटना।
5. संजय कुमार शेखर, ASI, ATS।
6. संतोष कुमार दीक्षित, ASI, CID।
7. आलोक कुमार, हवलदार, कांस्टेबल, SCRB, पटना।
8. देवेंद्र कुमार, ASI, CID, पटना।
9. धर्मराज शर्मा, कांस्टेबल, हेडक्वार्टर, पटना।
10. धनंजय कुमार, कांस्टेबल (107), CID पटना।
11. बैजनाथ कुमार, कांस्टेबल, किशनगंज।
12. संजय कुमार, कांस्टेबल (69), CID पटना।
13. मुख्तार अली, कांस्टेबल, (217), CID पटना।
14. बोसाइंद, हवलदार, BSAP-4, डुमरांव।
15. पंचरत्न प्रसाद गोंद, हवलदार, BSAP-4, डुमरांव।
16. सिकंदर कुमार, हवलदार, BSAP-4, डुमरांव।
17. सत्येंद्र कुमार, हवलदार, BSAP-4, डुमरांव।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.