बीजेपी के बाद विधान परिषद चुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। 4 सीटों के लिए विधान परिषद का चुनाव है। जबकि एक सीट पर उपचुनाव होना है। पांच सीटों में से तीन सीटें जदयू के खाते में गई हैं। एक सीट पर सीपीआई और एक सीट पर राजद उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं.
अब जानिए किसे कहां से उम्मीदवार बनाया है
-सारण स्नातक - जदयू- बीरेंद्र नारायण यादव
-गया स्नातक - राजद - पुनीत कुमार सिंह(जगदानन्द सिंह के बेटे हैं है)
-गया शिक्षक - जदयू- संजीव श्याम सिंह
-कोशी शिक्षक - जदयू- संजीव कुमार सिंह
-सारण शिक्षक उपचुनाव - सीपीआई- आनन्द पुष्कर( स्व केदारनाथ पांडेय के पुत्र)
इससे पहले बीजेपी ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। पार्टी की तरफ से सारण की स्नातक सीट से महाचंद्र सिंह और सारण की शिक्षक सीट से डॉ धर्मेंद्र सिंह को चुना गया है। कोशी की शिक्षक सीट से रंजन कुमार को उम्मीदवार तय किया गया है।
इसके अलावा गया की स्नातक सीट से अवधेश नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने ये निर्णय लिया।
कई का कार्यकाल खत्म
गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। गया शिक्षक क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 8 मई 2023 को सभी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। सारण शिक्षक क्षेत्र में उपचुनाव होना है।
बिहार विधान परिषद की चार सीटों को लेकर सूचना जारी कर दी गई। नामांकन 13 मार्च तक किया जा सकेगा। उम्मीदवार वापसी की आखिरी तारीख 16 मार्च होगी। 31 मार्च को मतदान होगा। 5 अप्रैल को मतगणना होगी। उसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सभी पार्टियों के तरफ से उम्मीदवार तैयारी में जुट चुके हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.