पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जदयू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन (1 मार्च) को विकास दिवस के रूप में मनाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि इस दिन हर शहर, कस्बे और गांव के एक-एक बूथ पर जदयू के कार्यकर्ता जुटेंगे और अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना करेंगे। सब नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करेंगे और बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेंगे।
लोजपा के 208 नेता जदयू में शामिल
जदयू ने गुरुवार को लोजपा के 208 नेताओं को अपना बनाकर न सिर्फ उसे झटका दिया, बल्कि विधानसभा चुनाव का बदला भी ले लिया। इनमें कई नेता लोजपा के बागी थे। लोजपा के प्रदेश महासचिव रहे केशव सिंह समेत सभी को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि जदयू में परिवारवाद व वंशवाद की कोई जगह नहीं है। वे पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। पढ़िए पेज-04 भी
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.