पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन हाइवे के सर्विस रोड को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए शिवपुरी और राजीवनगर सब्जी मंडी को शिफ्ट करना है। 16 दिसंबर को निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने सदर एसडीओ को सब्जी मंडी को शिफ्ट करने के लिए जमीन खोजने का आदेश दिया था। लेकिन, 15 दिन बाद भी जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन जमीन नहीं खोज पाया है। हर दिन शाम के वक्त शिवपुरी और राजीवनगर फ्लाईओवर के नीचे लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल, हर दिन जाम
आर ब्लॉक से दीघा के बीच सिक्स लेन हाईवे की लंबाई 6.3 किमी है। इस हाईवे काे आर-पार करने के लिए तीन जगह बेली राेड, शिवपुरी और राजीवनगर में फ्लाईओवर बनाए गए हैं। शिवपुरी फ्लाईओवर से पुनाईचक, शिवपुरी, पटेलनगर और इंद्रपुरी के लोग आर-पार हो रहे हैं।
वहीं, राजीवनगर फ्लाईओवर से इंद्रपुरी, राजीवनगर, एजी कॉलोनी, आशियाना नगर आदि माेहल्ले को लोग आर-पार होते हैं। इन दोनों फ्लाईओवर के नीचे सुबह कार्यालय जाने के समय और शाम में लौटने के समय गाड़ियों का दबाव सबसे अधिक रहता है। ऐसे में शाम के वक्त सब्जी मंडी लगने के बाद आने-जाने वाले लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सिक्स लेन पर महेश नगर के पास यू-टर्न बनाने की थी मांग
महेश नगर के पास सिक्स लेन हाईवे पर यू-टर्न बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन किया था। कारण, महेश नगर से एक किमी पूरब हाईवे काे पार करने के लिए शिवपुरी फ्लाईओवर और एक किमी पश्चिम राजीवनगर फ्लाई ओवर है। इस दौरान स्थानीय लोगाें ने दोनों फ्लाईओवर के नीचे सब्जी मंडी होने के कारण घंटों जाम होने की परेशानी गिनाई थी। इसके बाद प्रशासन ने सब्जी मंडी को शिफ्ट कराने के साथ अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय लिया था।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.