जनता दल यूनाइटेड यानी JDU से इस्तीफा देने के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का गठन कर लिया है। इसके बाद अब उनके दल में कई नेता ही शामिल होने लगे हैं। दर्जनों नेता जदयू को छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए हैं।
शामिल होने वाले नेता में शंभूनाथ सिन्हा पूर्व प्रदेश महासचिव, सतीश शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ गया जदयू, राज किशोर सिंह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू किसान प्रकोष्ठ, इंजीनियर शशिकांत पूर्व उपाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ जदयू , डॉ संजय कुमार पूर्व प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ जदयू, मंजेश शर्मा पूर्व प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ जदयू, उने कुमार पूर्व जिला महासचिव पटना नगर निगम जदयू, विजय कुमार चौहान पूर्व जिला महासचिव पटना महानगर जदयू,
कौन-कौन हैं शामिल होने वाले हैं नेता
इसके अलावा अभिनव नीरज नेता जदयू , राहुल कुमार नेता जदयू, अमरेंद्र कुमार पूर्व प्रदेश महासचिव शिक्षा प्रकोष्ठ जदयू, राहुल राज पासवान नेता जदयू, कौशलेंद्र मिश्र पूर्व महासचिव पटना महानगर जदयू , आदित्य सिंह नेता जदयू, रमेश शर्मा, शाहपुर नेता जदयू, राहुल राज पासवान लालगंज नेता जदयू , अनिल नाग पूर्व प्रदेश महासचिव शिक्षा प्रकोष्ठ जदयू, विनोद चौहान पटना पूर्व महासचिव पटना नगर निगम जदयू भी शामिल हुए है।
पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने दल में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया है और उन पर विश्वास जताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इन सभी के शामिल होने से उनका दल और मजबूत होगा और हम सभी लोग मिलकर काम करेंगे।
नीतीश के गढ़ में कुशवाहा मारेंगे एंट्री
वहीं दूसरी और उपेंद्र कुशवाहा की विरासत बचाओ नमन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत 15 मार्च को नीतीश के गृह जिले नालंदा से शुरू हो रहा है। जो 20 मार्च को अरवल के कुर्था में जाकर समाप्त होगा। इस दौरान बिहार के तमाम महापुरुषों का नमन करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा यात्रा शुरू करने से पहले मन में शंका थी की नई पार्टी है, लोग आएंगे या नहीं लेकिन यात्रा पर जाने के बाद यह समझ आ गया की हमारे निर्णय पर जनता की भी मोहर है
बिहार में महागठबंधन की स्थिति पर भी बोला हमला
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की स्थिति ठीक नहीं है। पूर्व सांसद मीना सिंह ने भी इस्तीफे का कारण वही बताया, जो मैंने दिया था। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड मरणासन्न स्थिति में पहुंच गई है। बस 2-4 लोगों की वजह से पार्टी का ये हाल है। नीतीश कुमार की छवि जो पहले थीं। वो अब नही है। नीतीश के साथ वाले कुछ लोगों को काफी मजा आ रहा है। कुछ लोगों ने नीतीश कुमार को बर्बाद करने का संकल्प लिया है। राजनीतिक रूप से हम उनके साथ नही है। लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे उन पर दया आ रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.