पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कंकड़बाग के चांदमारी राेड में किराया के मकान में रहने वाले एक छात्र ने उसी मकान में रहने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पहली बार आराेपी सुमन कुमार ने 9 जनवरी काे दुष्कर्म किया। गुरुवार काे भी उसका हाथ पकड़कर अपने कमरे में ले जाने लगा, ताे लड़की ने शाेर मचा दिया।
इससे परिजनाें काे इसकी जानकारी हाे गई। वे थाने पहुंच गए। आराेपी सुमन 25 साल का है और खगड़िया का रहने वाला है। पीड़िता 14 साल की है। सूचना मिलने पर कंकड़बाग पुलिस पहुंची और सुमन काे गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के बयान पर सुमन के खिलाफ पाॅक्साे एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। थानेदार रविशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुमन काे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का काेर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। साथ ही उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा।
आराेपी काे पीड़िता की मां खाना बनाकर खिलाती थी
सुमन पटना में रहककर प्रतियाेगिता परीक्षा की तैयारी करता है। लाॅकडाउन के दाैरान लड़की के परिवार से सुमन की नजदीकी बढ़ गई। सुमन का उसके घर में आना-जाना शुरू हाे गया। हालत यह हाे गई कि पीड़िता की मां व उसका परिवार सुमन काे खाना बनाकर भी खिलाने लगा। दाेनाें में दाेस्ती हाे गई, पर सुमन की बुरी नजर पीड़िता पर थी।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.