बिहार में वोटरों की संख्या को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से डाटा तैयार कर लिया गया है। इस बार निर्वाचन विभाग की ओर से जारी निर्वाचक सूची के अंतिम लिस्ट में वोटरों की संख्या 7 करोड़ 58 लाख 13 हजार 806 है। जिसमें पुरुष वोटरों की संख्या 3 करोड़ 97 लाख 88 हजार 40। वहीं महिला वोटरों की संख्या 3 करोड 60 लाख 22 हजार 919 है। ट्रांसजेंडरों की बात करें तो इनकी संख्या 2418 हो गया है।
कुल संख्या में बढ़ोतरी 5,85,116 रही
निर्वाचन विभाग की ओर से जारी सूची में 09 नवंबर 2023 के पहले वोटर सूची में कुल 8,89,438 वोटरों का नाम जोड़ा गया है। इसके साथ ही इस अवधि में कुल 3,04,322 वोटरों का नाम नियमानुसार हटा दिया गया है। इस प्रकार से निर्धारित अवधि में वोटरों की कुल संख्या में बढ़ोतरी 5,85,116 रही है। इनमें पुरुष वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी 2 लाख 39 हजार 456 है। महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी 3 लाख 45 हजार 599 है। वहीं तीसरे लिंग (ट्रांसजेंडर) के वोटरों में बढ़ोतरी 61 रही है।
इसमें 18 साल से 19 साल के युवाओं की संख्या बढ़ी है। इसमें 2 लाख 12 हजार 386 युवाओं को जोड़ा गाया है। वहीं 20 साल से 29 साल के युवाओं की संख्या में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। इस आयु वर्ग में 4 लाख 97 हजार 910 है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.