• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Notorious For Female Crime, Rahul Kumar Got Life Imprisonment From POCSO In Rape blackmailing Of Patna Girl

रांची से मिली फांसी, पटना से उम्रकैद:कुख्यात राहुल को 10वीं की छात्रा से रेप-ब्लैकमेल में POCSO से उम्रकैद मिली, रांची CBI कोर्ट ने रेप-मर्डर में पिछले साल इसे ही दी थी फांसी

पटना2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना सिविल कोर्ट स्थित 500 अधिनियम के विशेष न्यायाधीश अवधेश कुमार की अदालत ने दर्जनों मामलों के वांछित नालंदा जिले के एकंगरसराय निवासी राहुल कुमार को रेप मामले में आजीवन कारावास के साथ 4,20,000 रुपए का जुर्माना भी सुनाया। जुर्माने की राशि पीड़िता को देने का निर्णय अदालत ने दिया है। राहुल रांची के चर्चित निर्भया कांड में भी दोषी करार दिया जा चुका है। CBI कोर्ट, रांची राहुल को दिसंबर 2020 में मौत की सजा सुना चुकी है।

पटना में विशेष लोक अभियोजक सुरेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि यह मामला 30 अप्रैल 2013 को महिला थाने में (कांड संख्या 21/2013) पीड़िता के फर्द बयान पर दर्ज हुआ था। पीड़िता दसवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा थी। वह पटना में एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। राहुल उस पर बुरी नजर रखता था। 29 अप्रैल 2013 को रात में घर में घुसकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसका का फोटो खींचकर फेसबुक पर डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। भागने के क्रम में वह पीड़िता के पिता का मोबाइल और 30,000 रुपए भी ले गया। अदालत ने अपने निर्णय में पीड़िता को 15,00,000 रुपए मुआवजे के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तथा जिलाधिकारी को देने की अनुशंसा की है।

पटना में राहुल के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें कंकड़बाग और बेऊर महिला थाने में एक-एक मामला दर्ज है। राहुल एकंगरसराय से न्यायिक हिरासत से 26 नवंबर 2016 को फरार हो गया था। महिला थाने की पुलिस ने राहुल कुमार को रेप, हत्या का प्रयास और चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जमानत नहीं मिलने की वजह से जेल में था।

रांची के चर्चित निर्भया कांड में मौत की सजा

रांची के चर्चित निर्भया कांड में सीबीआई कोर्ट रांची राहुल को मौत की सजा दिसंबर 2020 में सुना चुका है। राहुल ने रांची में एक छात्रा का रेप कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी और आग लगा कर लाश को जलाने का प्रयास किया था। लड़की को घर में अकेली देख राहुल उसके घर में घुस गया था। रांची शहर सदर थाने में केस दर्ज हुआ था।

आदतन अपराधी है राहुल

पटना में अभियुक्त राहुल कुमार के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कंकड़बाग, बेऊर और एक महिला थाने में एक-एक मामले दर्ज हैं, जो वर्ष 2012 और 2013 के हैं। न्यायिक हिरासत से 26 नवंबर 2016 को राहुल कुमार फरार हो गया था। इस मामले में एगंरसराय थाने में केस दर्ज हुआ था। महिला थाने की पुलिस ने राहुल कुमार को रेप, हत्या का प्रयास और चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जमानत नहीं मिलने की वजह से जेल में था। वह अपने चाचा के श्राद्ध में शामिल होने के लिए अपने घर एंगरसराय गया था, वहां से पुलिस हिरासत से भाग गया।

लखनऊ में भी 5 आपराधिक मामले दर्ज

राहुल पर लखनऊ के हसनगंज थाने में भी 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पटना में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और चोरी के आरोप में राहुल कुमार को पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था। तभी से वह बेऊर जेल में बंद था। उसके खिलाफ पटना की अदालत में रेप, हत्या का प्रयास और चोरी के आपराधिक ट्रायल चल रहा था। तभी वह न्यायिक हिरासत से 2016 में भाग गया था और रांची फिर लखनऊ में जाकर छुप गया था। वहीं, से CBI रांची ने चर्चित निर्भया कांड में रिमांड पर लिया था। रांची में सजा हो जाने के बाद राहुल को पटना के POCSO कोर्ट में पेश किया गया था।