बिहार में स्वास्थ्य सेवा को लेकर डॉक्टर कितने गंभीर हैं, इसका नमूना शुक्रवार को पटना के मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शास्त्री नगर में दिखा। मरीज दर्द से तड़प रही थी और अस्पताल में डॉक्टर की बर्थ डे सेलिब्रेशन पार्टी चल रही थी। सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल राजनारायन दास पर भी डॉक्टरों को तरस नहीं आई। PHC में डॉक्टर के चैम्बर में लगभग 35 मिनट तक बर्थ डे पार्टी चली, जिसमें प्रभारी से लेकर सभी डाॅक्टर व्यस्त थे।
मरीजों को इसलिए कोई डाॅक्टर नहीं दिखा, क्योंकि स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉक्टर फराह इम्तियाज की बर्थ डे पार्टी चल रही थी। डॉक्टर को लोग दीर्घायु होने की बधाई दे रहे थे और मरीज दर्द से तड़प रहे थे। प्रभारी डॉक्टर के बर्थ डे सेलिब्रेशन में अस्पताल में बड़ा केक मंगाया गया था और उसे सभी स्टाफ की मौजूदगी में काटा गया। लगभग आधे घटे तक पार्टी चली और इसके बाद ही मरीज को देखा गया। मरीजों को देखने में भी काफी जल्दबाजी की गई, क्योंकि पार्टी में खाने का भी इंतजाम था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.