पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पटना के कुम्हरार में पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात पिकअप और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का बायां पैर कट गया। हादसे में पिकअप भी पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने भाग रहे पिकअप चालक को बंधक लिया। लोगों ने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी। सड़क पर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया।
इधर, सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अनुसार पिकअप को सड़क पर से हटा लिया गया है। सड़क पर यातायात व्यवस्था सामान्य है। घायल का इलाज चल रहा है। उसकी पहचान बिहटा निवासी संजीत कुमार (20) के रूप में हुई है। वह कुम्हरार के शांति मार्केट के पास अपनी मौसी रीता देवी के साथ रहता था। युवक पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
परिजनों के अनुसार संजीत देर रात काम खत्म कर अगमकुंआ की तरफ से घर आ रहा था। पेट्रोल पंप के पास U टर्न लेते समय सामने से आ रही सोफा लदी पिकअप ने टक्कर मार दी। परिजनों का कहना है कि संजीत जब डेढ़ साल का था तब इसकी मां का देहांत हो गया था। तब से वह अपनी मौसी के साथ ही रहता है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.