पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजधानी के मिशनरी स्कूलों में दाखिले का दौर शुरू हो गया है। पांच स्कूलों की ओर से LKG में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। सेंट जेवियर्स में 15 दिसंबर से फॉर्म आ गया है, सेंट जोसफ कॉन्वेंट के मेरी वार्ड में आज से ऑनलाइन हो जाएगा। सेंट माइकल में 26 दिसंबर, लोयला में 27 दिसंबर और डॉन बॉस्को में 02 जनवरी से फॉर्म ऑनलाइन मिलने लगेगा। नॉट्रेडम में जनवरी के पहले हफ्ते और माउंट कार्मल में 10 जनवरी के आसपास इसी तरह प्रक्रिया शुरू होगी। कोरोना के कारण स्कूलों ने ऑनलाइन प्रक्रिया ज्यादा रखी है, इसलिए यहां देखें पूरी जानकारी -
संत जेवियर्स
15 दिसंबर से यहां प्रोसेस शुरू हो गया है। 05 जनवरी तक यह प्रक्रिया चलेगी। साढ़े 3 से साढ़े 4 साल के बीच के बच्चों के एडमिशन के लिए फॉर्म भरा जाएगा। हरेक के लिए 600 रुपए आवेदन शुल्क है। एडमिशन के लिए यहां और क्या शर्तें हैं, देखें यहां-
सेंट जोसफ कॉन्वेंट किंडर गार्डन
18 दिसंबर से यहां प्रोसेस शुरू हो रहा है। अप्रैल 2021 तक चार साल पूरा करने वाले बच्चों के एडमिशन के लिए फॉर्म भरा जाएगा। हरेक के लिए 700 रुपए आवेदन शुल्क है। एडमिशन के लिए यहां और क्या शर्तें हैं, देखें यहां-
सेंट माइकल
26 दिसंबर से यहां प्रोसेस शुरू हो रहा है। 02 जनवरी तक यह प्रक्रिया चलेगी। 31 मार्च 2021 तक चार साल पूरा करने वाले बच्चों के एडमिशन के लिए फॉर्म भरा जाएगा। हरेक के लिए 700 रुपए आवेदन शुल्क है। एडमिशन के लिए यहां और क्या शर्तें हैं, देखें यहां-
लोयला मांटेसरी
27 दिसंबर से यहां प्रोसेस शुरू हो रहा है। 31 दिसंबर तक यह प्रक्रिया चलेगी। 31 मार्च 2021 तक चार साल पूरा करने वाले बच्चों के एडमिशन के लिए फॉर्म भरा जाएगा। हरेक के लिए 800 रुपए आवेदन शुल्क है। एडमिशन के लिए यहां और क्या शर्तें हैं, देखें यहां-
डॉन बॉस्को
02 जनवरी से यहां प्रोसेस शुरू हो रहा है। 06 जनवरी तक यह प्रक्रिया चलेगी। 1 अप्रैल 2021 तक चार साल पूरा करने वाले बच्चों के एडमिशन के लिए फॉर्म भरा जाएगा। हरेक के लिए 650 रुपए आवेदन शुल्क है। एडमिशन के लिए यहां और क्या शर्तें हैं, देखें यहां-
नॉट्रेडम में जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू होगी प्रक्रिया, यहां क्लिक कर मिलेगी सब जानकारी
माउंट कार्मल में 10 जनवरी तक शुरू होगी प्रक्रिया, देखते रहें यह लिंक
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.