बीती शाम राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में पोस्टल पार्क के पास एक युवक को गोली मार दी गई थी। वह 23 साल का जिम संचालक सनी कुमार बताया गया था। उसे गोली मारने वाले का नाम निखिल है। निखिल कुमार ने सनी को दो गोली मारी थी। इसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों के बीच पहले विवाद हुआ है। काफी देर तक हाथापाई हुई। बाद में निखिल ने सनी को दो गोली मारी और अपनी बाइक वहीं पर छोड़ कर फरार हो गया।
इस मामले में पुलिस ने निखिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में सदर ASP संदीप सिंह ने बताया कि सन्नी को गोली मारने के बाद इसने घटना स्थल पर अपनी बाइक छोड़ दी थी। इसके बाद भागने के क्रम में एक युवक से पिस्टल का डर दिखाकर उसका स्कूटी लूट लिया था। लूटी गई स्कूटी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.