पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में जो केस पटना के राजीव नगर थाना में दर्ज हुआ था, उस केस के इंवेस्टिगेशन ऑफिसर (IO) निशांत कुमार का ट्रांसफर आलमगंज थाना कर दिया गया है। निशांत सब इंस्पेक्टर हैं और वो अब तक बतौर थानेदार पटना के राजीव नगर थाना की कमान संभाल रहे थे। पिछले साल जब एक्टर सुशांत सिंह के पिता ने वहां FIR दर्ज कराई थी, तो उस केस के इंवेस्टिगेशन ऑफिसर निशांत कुमार को ही बनाया गया था। हालांकि, बाद में यह मामला CBI को चला गया।
दरअसल, लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देते हुए पटना के SSP उपेंद्र कुमार शर्मा ने 19 थानेदारों समेत कुल 26 सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर कर दिया है। इसकी लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें सबसे पहला नाम सब इंस्पेक्टर निशांत कुमार का ही है, जिन्हें अब पटना सिटी के आलमगंज थाना में भेजा गया है। लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम सब इंस्पेक्टर चंद्रभानू का है। जो अब तक रूपसपुर थाना की कमान बतौर थानेदार संभाल रहे थे, इन्हें अब पटना के ग्रामीण इलाके खुशरुपुर का नया थानेदार बनाया गया है।
सब इंस्पेक्टर | वर्तमान पोस्टिंग | नई पोस्टिंग |
---|---|---|
निशांत कुमार | राजीव नगर थानाध्यक्ष | आलमगंज क.अ.नि |
चंद्रभानू | रूपसपुर थानाध्यक्ष | खुशरुपुर थानाध्यक्ष |
मधुसूदन कुमार | मनेर थानाध्यक्ष | रूपसपुर थानाध्यक्ष |
राजीव रंजन सिंह | जानीपुर थानाध्यक्ष | अथमलगोला थानाध्यक्ष |
सरोज कुमार | खुशरुपुर थानाध्यक्ष | राजीव नगर थानाध्यक्ष |
गौरव सिन्धु | सालिमपुर थानाध्यक्ष | दुल्हिन बाजार क.अ.नि |
संतोष कुमार 2 | नेऊरा OP प्रभारी | कादिरगंज थानाध्यक्ष |
इंद्रजीत कुमार सिंह | रानी तालाब थानाध्यक्ष | गोपालपुर क.अ.नि |
मुन्ना कुमार | दनियावां थानाध्यक्ष | समियागढ़ OP प्रभारी |
अमरेंद्र कुमार | शाहजहांपुर थानाध्यक्ष | PMCH TOP प्रभारी |
सकेंद्र कुमार बिन्द | नदी थानाध्यक्ष | पीपरा थानाध्यक्ष |
उत्तम कुमार | अथमलगोला थानाध्यक्ष | जानीपुर थानाध्यक्ष |
रमण प्रकाश वशिष्ठ | पंडारक थानाध्यक्ष | शास्त्रीनगर क.अ.नि |
रवि रंजन सिंह | हाथीदह थानाध्यक्ष | कोतवाली क.अ.नि |
अरूण कुमार | सकसोहरा थानाध्यक्ष | शाहजहांपुर थानाध्यक्ष |
संजय कुमार | सामियागढ OP प्रभारी | सालिमपुर थानाध्यक्ष |
प्रवीण कुमार सिंह | PMCH TOP प्रभारी | पंडारक थानाध्यक्ष |
जितेंद्र राम | भगवानगंज थानाध्यक्ष | सकसोहरा थानाध्यक्ष |
शोएब अख्तर | कादिरगंज थानाध्यक्ष | हाथिदह थानाध्यक्ष |
सत्येंद्र कुमार 2 | पीपरा थानाध्यक्ष | भगवानगंज थानाध्यक्ष |
आलोक कुमार | गोपालपुर थानाध्यक्ष | मनेर थानाध्यक्ष |
अभिषेक रंजन | स्पेशल सेल, पटना | गोपालपुर थानाध्यक्ष |
प्रमोद कुमार | शास्त्रीनगर | दनियावां थानाध्यक्ष |
धर्मेंद्र प्रसाद | कोतवाली क.अ.नि | नदी थानाध्यक्ष |
धर्मेंद्र कुमार -1 | आलमगंज क.अ.नि | नेऊरा OP प्रभारी |
सतीश कुमार | गोपालपुर क.अ.नि | रानीतालाब थानाध्यक्ष |
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.