पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चांद सराय गांव से जंदाहा थाना पुलिस ने छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के अवैध धंधेबाज को शराब सहित मौके से पकड़ने में सफलता पाई है। इस घटना के संबंध में जंदाहा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश कुमार के द्वारा गिरफ्तार अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस सतीश के दरवाजे पर पहुंची तो देखा कि घर के पीछे रखे गए धान के पुआल के नीचे से कोई व्यक्ति कुछ निकाल रहा है। जैसे ही पुलिस पर नजर पड़ी तब वह व्यक्ति भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। पुआल के नीचे छिपा कर रखी गयी विभिन्न ब्रांड के 96 बोतल अंग्रेजी शराब कुल 72 लीटर बरामद किया गया। धंधेबाज को भी पकड़ लिया गया।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.