आंध्र प्रदेश में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युगल प्रेमी की मौत का तार पटना से जुड़ा है। आंध्र प्रदेश की पुलिस शनिवार को पटना पहुंचे और बेऊर निवासी पिता एवं पुत्र को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 9 मई 2022 को आंध्र प्रदेश के पुनकुर थाना नेरौल इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमी युगल की मौत हुई थी। बताया जाता है कि मृतक प्रेमी युगल दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते आंध्र प्रदेश की पुलिस ने त्वरित गति से अनुसंधान करते हुए पटना पुलिस से संपर्क किया। आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक प्रेमी ने पिस्टल से अपनी प्रेमिका को गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी गोली मार सुसाइड कर लिया था।
इस मामले में आंध्र प्रदेश के नेरौल थाना में कांड संख्या 78/22 दर्ज कर कराया गया है। पुलिस ने जब अनुसंधान शुरू किया तब पता चला कि जिस पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया गया है, वह बिहार के पटना से उपलब्ध कराया गया था। अनुसंधान कर रहे आंध्र प्रदेश की पुलिस टीम छानबीन करते हुए पटना के बेउर थाना पहुंच गयी। इस मामले में छानबीन करने पटना में आंध्र प्रदेश के चार सदस्य पुलिस टीम पहुंची है।
रोहित के घर हसनपुरा रोड में पैठानी नत्थूपुर पुलिस टीम पहुंची। उस मामले में पुलिस का कहना है कि रोहित ने आर्म्स उपलब्ध किया था। साथ ही परिजनों का यह भी कहना है कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह कभी आंध्र प्रदेश गया ही नहीं है। इस मामले में बेउर थाना अध्यक्ष से बात करने पर मोहन बताया कि आंध्र प्रदेश की पुलिस रोहित को अपने साथ ले गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.