पटना के बिहटा में पुलिस को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। एक पुलिस वाले को बाटा मुसहरी गांव में महिलाओं ने घेर लिया। उसकी तलाशी ली। तलाशी लेते हुए उनकी वर्दी तक उतरवा दी। इतने से मन नहीं भरा तो उसके जूते खुलवाए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।
जिसमें पुलिसकर्मी महिलाओं के आगे हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। वो बार-बार बोल रहे हैं- नहीं है भाई, नहीं है। साथी पुलिस वाले भी महिलाओं से उन्हें छोड़ने की मिन्नतें करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, टीम शराब की सूचना पर बुधवार को छापेमारी करने गई थी।
पोल में हिस्सा लेकर खबर पर अपनी राय दीजिए।
महिलाओं ने रेड के दौरान पुलिसकर्मियों पर रुपए लूट का आरोप लगाया। थोड़ी देर में कहासुनी होते-होते महिलाएं इकट्ठा हो गईं और एक पुलिस वाले को घेर लिया। महिलाओं को रोकने के लिए जवान के साथ रेड मारने गई महिला कॉन्स्टेबल ने उसकी तलाशी ली, और कहा कि इनके पास कुछ भी नहीं है। फिर भी महिलाएं नहीं मानी और बदतमीजी करती रहीं।
तस्वीरों में देखिए कैसे पुलिस वाले के साथ महिलाओं ने अभद्रता की
जबरन पैंट और जूते उतरवाए
इतना ही नहीं महिलाओं ने छापेमारी कर लौट रहे पुलिसकर्मियों को खदेड़कर बंधक बना लिया। महिलाओं ने पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर, जबरन पैंट और जूते खोलकर तलाशी ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस मामले में दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव घीमन ने बताया कि मामला मद्य निषेध विभाग का है। इसलिए उसी विभाग के अधिकारी से इसकी जानकारी ली जाए।
पुलिस-पब्लिक से जुड़ी दूसरी खबर
पटना सिटी में पुलिस ने महिलाओं-बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:आरोपी को पकड़ने गई थी, विरोध होने पर भांजी लाठी; बवाल
पटना सिटी के बाईपास थाने की पुलिस ने महिलाओं और बच्चों तक को भी नहीं छोड़ा। उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस एक आरोपी को पकड़ने गई थी, इसी दौरान लोग विरोध करने लगे। पुलिस का कहना है कि लोगों ने पथराव किया था। पुलिस की पिटाई में महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। विरोध में लोगों ने पटना बाईपास सड़क पर आग जलाकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर दुकानदारों से रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.