प्री मानसून:तीन दिन बारिश का अलर्ट, 40-50 किमी तक की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
प्री मानसून के दौरान बिहार के सभी हिस्से में मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गया है। - Dainik Bhaskar
प्री मानसून के दौरान बिहार के सभी हिस्से में मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गया है।

प्री मानसून के दौरान बिहार के सभी हिस्से में मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गया है। उत्तर बिहार में सतह से 900 मीटर ऊपर पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी हवाएं जबकि दक्षिण बिहार में 1.5 किमी ऊपर पछुआ और दक्षिणी-पछुआ हवाएं चल रही हैं। इसके प्रभाव से बिहार के सभी हिस्से में मध्यम बारिश के आसार हैं।

इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी और वज्रपात होगा। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के ऊपर जाने वाली ट्रफ रेखा के प्रभाव से मौसमी सिस्टम सक्रिय हुआ है। इससे पूर्णिया, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, कटिहार, सुपौल, अररिया, मुजफ्फरपुर सहित 19 जिलों में 10 से 55 एमएम तक बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिणी बिहार में पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित दूसरे हिस्से में हल्की बारिश होगी। बिहार के सभी हिस्से में गुरुवार को बारिश से तापमान में दो से सात डिग्री की गिरावट आई है।

तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट
पटना में गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को बादल छाए रहेंगे।

खबरें और भी हैं...