• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • RCP Will Also Have Such A Time, First Minister And Rajya Sabha Membership Lost Then Bungalow And Now This Trouble

JDU बोली- RCP पर जांच एजेंसियां ले सकती हैं एक्शन:राजनीति में कभी बोलती थी तूती, आज मंत्री पद गया...राज्यसभा की सदस्यता गई...बंगला भी

पटना8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

एक समय आरसीपी सिंह का बिहार में सिक्का चलता था। बिहार में पावर सेंटर माने जाते थे। सरकार में नम्बर दो की कुर्सी पर विराजमान थे। हनक ऐसी कि अच्छे -अच्छे मंत्री भी उनको 'सर' कहते थे। आरसीपी सिंह से मिलने के लिए घंटों इंतजार करते थे। नीतीश कुमार के साथ लगातार 24 सालों तक रहने के बाद आरसीपी सिंह का सितारा ऐसा खराब हुआ कि जिस पार्टी में उनके आदेश के बगैर पत्ता नहीं हिलता था उस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उनको शॉकॉज नोटिस कर दिया।

जैसे ही नीतीश ने आरसीपी सिंह से अपना मुंह मोड़ा पहले तो केंद्र का मंत्री पद गया, फिर राज्यसभा की सदस्यता गई.. फिर पटना बंगला गया...इसके बाद अब उन्होंने जदयू पार्टी से इस्तीफा दे दिया.. अब ये स्थिति है उनसे उनकी ही पार्टी जवाब तलब कर रही है। JDU के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तो यहां तक कह दिया कि पार्टी का काम मामले में सफाई मांगना था बाकि एजेंसियां इस पर कार्रवाई कर सकती है।

जवाब नहीं आया तो एक्शन लेगी पार्टी - उपेंद्र
JDU के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सभी लोग को पता है कि यह JDU भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलती है। ऐसे मामले में पार्टी और सरकार से जुड़ा व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी किसी भी स्रोत से आई है तो स्वाभाविक रूप से पार्टी का यह दायित्व बनता है कि उस व्यक्ति से यह पूछा जाए कि आखिर जो कुछ भी सूचना प्राप्त हुई है, उस पर आपका क्या कहना है।

अभी सूचना की जानकारी संबंधित व्यक्ति को दे दी गई है। अब उनकी ओर से क्या कहा जाता है? क्या सफाई दी जाती है? या नहीं दी जाती है, इस पर अगला कदम पार्टी का निर्भर करेगा। कारण बिल्कुल स्पष्ट है कि सरकार में रहते हुए, सरकार के साथ रहते हुए, पार्टी के शीर्ष पद पर रहते हुए, पूर्व के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संपत्ति अर्जित की है। जो संपत्ति अर्जित की है उसके बारे में उनको क्या कहना है, पार्टी यह जानना चाहती है।

जांच एजेंसियां सुओ मोटो एक्शन ले सकती है
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पहले वो इस पर अपनी सफाई देंगे, उसके बाद पार्टी एक्शन लेगी। जो भी सच्चाई है वह यदि प्रतीत होती है और सफाई के बाद भी यदि, वही सच्चाई आती है। तो बहुत ही आपत्तिजनक मामला यह होगा। निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उनकी ओर से क्या कहा जाता है। यह जानना आवश्यक है। कई बार ऐसा होता रहा है कि सुओ मोटो एक्शन लिया जाता रहा है और जो भी एजेंसियां हैं, वह कार्रवाई कर सकती हैं। जनता के बीच में क्या बात है वह आना चाहिए। पार्टी कोई एजेंसी नहीं होती है पार्टी कोई जांच नहीं करेगी। एजेंसी जो होती है वहीं जांच करती है। पार्टी की जो भूमिका है वह निर्वहन करेगी।

नीतीश कुमार को देना चाहिए जवाब - कन्हैया
उपेंद्र कुशवाहा के इस आरोप के बाद आरसीपी सिंह के बेहद करीबी कन्हैया सिंह ने पलटवार करते हुए कहा आरसीपी सिंह तीन दशक तक नीतीश कुमार के साथ रहे। चाहे नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री रहें हों या फिर बिहार के मुख्यमंत्री। ये तो नीतीश कुमार को बताना चाहिये कि क्या उनके प्रधान सचिव रहते आरसीपी सिंह भ्रष्टाचार कर रहे थे।

कन्हैया सिंह ने नीतीश कुमार से सीधा सवाल पूछा है कि आरसीपी सिंह पर भ्रष्टाचार का किसी ने कोई आरोप नहीं लगा है लेकिन करोड़ों रुपए लेकर टिकट बेचने के आरोपी उपेंद्र कुशवाहा किस नदी में नहाकर स्वच्छ हो गये हैं। क्या उपेंद्र कुशवाहा को इसलिए जेडीयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है कि वे पैसा वसूली कर और अवैध संपत्ति अर्जित कर सकें।

RLSP के महासचिव ने उपेंद्र पर पैसा लेने का आरोप लगाया था
कन्हैया सिंह ने कहा है कि तीन साल पहले 2019 में उपेंद्र कुशवाहा के सबसे करीबी माने जाने वाले व्यक्ति ने सबूत के साथ उनकी घूसखोरी की पोल खोली थी। 2019 में मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रालोसपा के महासचिव प्रदीप मिश्रा ने उपेंद्र कुशवाहा के पैसा वसूली की पोल खोली थी। प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि टिकट देने का आश्वासन देकर उपेंद्र कुशवाहा ने उनसे 90 लाख रुपये लिए थे, लेकिन बाद में इस सीट को ज्यादा पैसों में बेच दिया।

जेडीयू शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा है कि टिकट के लिए पैसा वसूली जैसे गंभीर आरोपों में फंसे उपेंद्र कुशवाहा को जेडीयू में लाकर संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। संसदीय बोर्ड का मूल काम चुनाव में टिकट देना होता है। क्या कुशवाहा को इसलिए जेडीयू के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है कि वे पैसा वसूली कर सकें और संपत्ति अर्जित कर सकें।

रोहिणी बोलीं- RCP के भ्रष्टाचार के धुल जाएंगे सारे दाग:बीजेपी के इशारे पर नीतीश कुमार को बता रहे हैं उनकी औकात

RCP सिंह का JDU से इस्तीफा:कहा- नीतीश 7 जन्म में नहीं बनेंगे PM, पार्टी ने संपत्ति को लेकर जवाब मांगा था

खबरें और भी हैं...