चिराग और निशांत से पहले तेजस्वी की शादी क्यों?:RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा- बहुत चीजों का इंतजार नहीं कर सकते

पटनाएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव की शादी से जुड़े सवाल के जवाब में एक बार कहा था कि रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की शादी पहले हो जाए, दोनों तेजस्वी से बड़े हैं, लेकिन अब शादी के मामले में तेजस्वी ने दोनों को पीछे छोड़ दिया है। इस पर RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से भास्कर ने बात की।

उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार के बेटे निशांत और रामविलास पासवान के बेटे चिराग को तेजस्वी बड़ा भाई मानते हैं। उनको इंतजार था कि दोनों की शादी हो जाए, पर बहुत चीजों का इंतजार नहीं किया जा सकता। लालू प्रसाद के बाकी सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी की शादी भी वर्षों पहले हो चुकी है। तेजस्वी ने जीवनसाथी को पसंद किया है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने सहमति दी है। मेरा बहुत आशीर्वाद है।'

रिश्तों में वादाखिलाफी न करने की दी नसीहत

उन्होंने कहा, 'वादा अगर है तो वादाखिलाफी नहीं होनी चाहिए। प्रेम है तो एक-साथ जीवन निभाना चाहिए। राम मनोहर लोहिया कहते थे, 'वह आदमी सबसे गलत है, जो किसी भी महिला के साथ वादाखिलाफी करता हो।' जगदानंद सिंह का इशारा उन राजनेताओं पर था, जो पत्नी के साथ नहीं रहते!

शादी नौजवानों के लिए मिसाल है

RJD के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'समाजवादी परिवार है लालू प्रसाद का और तेजस्वी यादव ने आदर्श प्रस्तुत किया है। अब तो अरेंज मैरेज में भी दोनों मिल बैठकर चर्चा करते हैं। तेजस्वी की शादी नौजवानों के लिए मिसाल है। उनकी तरह ही सरलता से युवा शादी करें। यही समाजवाद का संदेश है।'

खबरें और भी हैं...