पटना में बढ़ रहे चोरी की वारदातों से पटना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पटना में एक शातिर चोर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला का एक गिरोह है इस गिरोह में महिला के साथ कई और लोग शामिल है, जिसमे से 3 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरोह दिन में फ्लैटों में रेकी करता है फिर मौका मिलते ही रात को चोरी की घटना को अंजाम देता है।
मिली जानकारी के बाद पुलिस ने पैनी निगाह रखते हुए इन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। जिनके पास से लाखों रुपए के चोरी की सोने चांदी के जेवरात के साथ-साथ नगद रुपए बरामद किए गए है। इनके पास से एक हथियार और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से कई अन्य समान भी बरामद किया है। इन शातिर चोरों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार ये गिरोह कई मामलों में संलिप्त है। इस गिरोह में महिला का किरदार चोरी के सामानों को ठिकाने लगाने का है। गिरफ्तार महिला पटना सिटी इलाके की रहने वाली है। वहीं तीनों शातिर चोर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.