लोकनायक जयप्रकाश नारायण पटना एयरपोर्ट पर बुधवार की शाम यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट का टाइम बदले जाने पर मुंबई जाने वाले यात्री गुस्सा गए और बवाल कर दिया। बताया गया कि तकनीकी दिक्कतों के कारण मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट विमान को रिशिड्यूल किया गया। इससे भड़के यात्रियों ने स्पाइस जेट के प्रबंधक से जमकर बहस की। इसके बाद प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों को समझाया। जिसके बाद यात्री शांत हुए।
बुधवार को मुंबई के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट सुबह 10:45 बजे से पटना से उड़ान भरने वाली थी। लेकिन फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण समय में बदलाव कर दोपहर के 1 बजे कर दिया गया। इसके बाद 1 बजे विमान कंपनी ने बताया कि स्पाइस जेट की फ्लाइट को शाम 6 बजे कर दिया। इसी से इंतजार कर रहे यात्रियों का सब्र टूट गया। और मुंबई जाने वाले लोगों ने जमकर हंगामा किया। उनकी स्पाइस जेट के प्रबंधन से जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। स्पाइस जेट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी यात्रियों को समझा-बुझाकर एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन ले गए। इसके बाद जाकर यात्री शांत हुए।
बता दें कि त्योहारी सीजन खत्म हो चुके हैं। छठपर्व के बाद अन्य प्रदेश में रहने वाले यात्रियों का जाना शुरू हो गया है। इसके कारण कई दिनों से प्रतिदिन एयरपोर्ट भारी भीड़ देखी जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.