कर्पूरी ठाकुर सादगी के प्रतिमूर्ति थे। बिहार के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उनके पास एक पक्का घर नहीं था और आज उनके अनुयायी जेल की सजा काट रहे हैं। पूरा परिवार भ्रष्टाचार में डूबा है। भाजपा अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा विद्यापति भवन में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अति पिछड़ों को पहली बार बिहार में आरक्षण तब मिला जब जनसंघ से कर्पूरी के सरकार में कैलाशपति मिश्र शामिल थे।
विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कर्पूरी का सादा जीवन उच्च विचार से राजनीति करने वाले लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। वे हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात करते थे। बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने 1977 में पहली बार अति पिछड़ा समाज को आरक्षण दिया। 15 वर्षों तक लालू प्रसाद सत्ता में रहे लेकिन कभी भी इस वर्ग को आरक्षण नहीं दिया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद अजय निषाद, डाॅ. संजीव चौरसिया, सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, प्रमोद कुमार, नितिन नवीन, महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी चन्द्रवंशी ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता एवं संचालन ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कैप्टन कमलेश सहनी एवं कार्यक्रम संयोजन शिवपूजन राम ने किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.