दरभंगा में दो पत्नियों में विवाद इतना बढ़ गया कि घर के 4 लोग जिंदा जल गए। दरअसल, बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के शैखपुरा मोहल्ला निवासी खुर्शीद आलम ने दो शादियां की थी। इसके बाद पहली पत्नी बीबी परवीन (35) और दूसरी पत्नी रोशनी खातून (32) के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। शनिवार को भी दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद पहली पत्नी परवीन ने पूरे घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में सास, पति और दोनों पत्नियों की मौत हो गई। खुर्शीद आलम की दूसरी बीवी प्रेग्नेंट थी। पढ़िए पूरी खबर...
2. बिहार में भी समय से पहले आएगा मानसून
बिहार में 13 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे पहले मौसम विभाग ने बारिश और गर्मी का अलर्ट जारी किया है। एक तरफ कड़ी धूप और दूसरी तरफ बारिश को लेकर अलर्ट है। उत्तर तराई वाले जिलों में बारिश की चेतावनी है, जबकि बाकी इलाकों में गर्मी मुसीबत बनी है। पढ़िए पूरी खबर...
3. बहन के साथ 4 साल तक करता रहा रेप
दाउदनगर थाना क्षेत्र में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां ममेरी बहन के साथ रेप करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। पीड़िता ने महिला थाने में ममेरे भाई और ममेरी बहन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। युवती जम्होर थाना के एक गांव की है। पढ़िए पूरी खबर...
4. गर्लफ्रेंड की शादी के बाद बॉयफ्रेंड की ऑनर किलिंग
नवादा में गर्लफ्रेंड की शादी के 5 दिन बाद बॉयफ्रेंड की ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई। लड़के के परिवार ने लड़की के पिता पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मामला मेसकौर ओपी क्षेत्र के तेतरिया गांव का है। पढ़िए पूरी खबर...
5. गर्लफ्रेंड को मारी गोली, दोस्त से पूछा- मरी की नहीं
भोजपुर में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। इतना ही नहीं, गोली मारने के बाद उसने अपने दोस्त से पूछा- वो मरी की नहीं। दोस्त ने कहा, लगता है कि मर गई। दरअसल बिट्टू कुमारी और मुकेश कुमार एक-दूसरे को बीते 4 सालों से जानते थे। दोनों के बीच अफेयर भी चल रहा था। पढ़िए पूरी खबर...
6. लुटेरी दुल्हन ने पति को किया वीडियो कॉल
कैमूर की लुटेरी दुल्हन शादी के दो दिन बाद अपने पति को नींद में सुला कर जेवर और नगद रुपए लेकर फरार तो जरूर हो गई, लेकिन अगले दिन वीडियो कॉल कर पति से बात भी की। लुटेरी नई नवेली दुल्हन के पति अमित कुमार ने बताया कि 'पत्नी ने वीडियो कॉल किया और कहा- जब मेरा मन करेगा मैं तुम्हारे पास आऊंगी, मेरा मन नहीं करेगा तो मैं नहीं आऊंगी।' पढ़िए पूरी खबर...
7. वैशाली में उप मुखिया पति की गोली मारकर हत्या
वैशाली के सराय थाना के हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग के सुन्दरनगर के पास बेखौफ अपराधियों ने किराना व्यवसायी जितेंद्र साह की गोली मारकर हत्या कर दी। जितेंद्र उप मुखिया प्रियंका देवी के पति थे। यह वारदात जितेंद्र साह द्वारा दुकान बंद कर घर लौटते वक्त हुई। पढ़िए पूरी खबर...
8. बिहार को 60 नए DSP मिले
बिहार पुलिस को 60 नए DSP मिले हैं। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 65वीं संयुक्त परीक्षा के आधार पर बिहार पुलिस सेवा के लिए 60 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई थी। गृह विभाग ने सभी को वेतनमान लेवल- 9 (53100 से 167800) में नियुक्त किया है। पढ़िए पूरी खबर...
9. बेगूसराय में ASI पर भड़के जदयू विधायक
बेगूसराय में JDU विधायक से एक मुंशी ने उनकी पार्टी पूछ ली। इससे विधायक आग बबूले हो गए और ASI को खरी-खोटी सुना दी। जदयू विधायक राजकुमार सिंह मटिहानी थाना क्षेत्र पहुंचे। जहां थाने में मौजूद एक फरयादी ने उनसे शिकायत करते हुए कहा कि यहां पुलिस द्वारा आवेदन की रिसिविंग नहीं दी जाती है। इस बात पर विधायक ने ASI सह मुंशी जितेंद्र सिंह से पूछताछ की। ऐसे में मुंसी के जवाब देने के तरीके से विधायक राज कुमार काफी भड़क गए और सभी के सामने मुंसी को फटकार लगाई। पढ़िए पूरी खबर...
10. खगड़िया में शादी का माहौल मातम में बदला
खगड़िया शहर में एनएच 31 पर गंडक पुल पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मृतक के घर परिवार में चल रही शादी की तैयारी अचानक रुक गई। तो वहीं पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। गुरुवार को ही मृतक की बहन की शादी होने वाली थी। पढ़िए पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.