गया में एक लुटेरी दुल्हन सामने आई है। शादी के 7वें दिन पूरे ससुराल वालों को बेहोश कर साढ़े 4 लाख के गहने और 50 हजार कैश लेकर आधी रात को घर से भाग निकली। उसने खाने में नशे की दवाइयां मिलाकर ससुराल वालों को खिला दिया था। इसके बाद सभी लोग बेहोश हो गए। पढ़िए पूरी खबर...
2. छेड़छाड़ से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदी छात्रा
समस्तीपुर में जनसाधारण एक्सप्रेस से अपने घर जा रही एक छात्रा (22) छेड़छाड़ से परेशान होकर चलती ट्रेन से कूद गई। ग्रामीणों को वह ट्रैक के किनारे गंभीर हालत में मिली। उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के दोनों पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोट आई है। उसके दांत भी टूट गए हैं। वो मुजफ्फरपुर में नर्सिंग की पढ़ाई करती है। ट्रेन से वह बरौनी अपने घर के लिए निकली थी। पढ़िए पूरी खबर...
3. भोजपुर में खेसारी के कार्यक्रम में हंगामा
भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का मंच टूट गया। फिर अफरातफरी मच गई। खेसारी के आने की सूचना पर लोग उत्साह में मंच पर चढ़ गए। इसी दौरान वे कोका कोला गाने की डिमांड करने लगे। जिस समय मंच टूटा, उसके पहले दूसरे कलाकार डांस कर रहे थे। इस घटना में मंच पर मौजूद कलाकारों को हल्की चोटें आई हैं। पढ़िए पूरी खबर...
4. भागलपुर में अधेड़ से निकाह तय करने पर आत्महत्या
भागलपुर में अधेड़ से निकाह करने का दबाव बनाने पर युवती ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट लिखकर कहा- मेरे जनाजे में अब्बू और चाचा न आएं। पिता और चाचा से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं। युवती की मां और अब्बू में तलाक हो चुका है। वह अब्बू के साथ रह रही थी। घटना के बाद पहुंची मां ने चीख-चीखकर पिता पर आरोप लगाया। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर...
5. पति 2 दोस्तों के साथ पत्नी से करता था गैंगरेप
नालंदा में एक पति अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी का गैंगरेप करता था। ये आरोप पत्नी ने पति पर लगाए हैं। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। पत्नी ने पति समेत दो अन्य दोस्तों पर उसके साथ मिलकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को सोहसराय थाने में पति समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पढ़िए पूरी खबर...
6. भोजपुर में अपराधियों ने युवक गोलियों से भूना
भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव में हथियारबंद बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को तीन गोली पीठ में पीछे से और एक गोली सीने में मारी गई है। वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। पढ़िए पूरी खबर...
7. गोपालगंज में लग्जरी कार से 80 लाख की चांदी बरामद
गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक कार की जब तलाशी ली तो उसमें रखी एक क्विंटल दस किलो चांदी बरामद की गई। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। पढ़िए पूरी खबर...
8. मधेपुरा में पूर्व वार्ड सदस्य की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
मधेपुरा सदर अनुमंडल के घैलाढ़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक पूर्व वार्ड सदस्य की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना घैलाढ़ थानाक्षेत्र के भतरंधा परमानंदपुर पंचायत के वार्ड-7 की है। मृतक की पहचान भतरंधा परमानंदपुर पंचायत के बलुआहा गांव वार्ड-7 के पूर्व वार्ड सदस्य नंद किशोर शर्मा के रूप में की गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने फिलहाल गांव में रोड को जाम कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर...
9. राजस्थान की तरह तप रहा बिहार
बिहार में राजस्थान की तरह तप रहा है। प्री मानसून में भी पारा 45 डिग्री के पार है। एक तरफ बारिश और दूसरी तरफ हीट वेव का खतरा है। मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों में हीट वेव और 8 जिलों में बारिश का अलर्ट किया है। आने वाले 24 घंटे में राज्य का अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग ने बिहार में प्री मानसून के दौरान बदल रहे मौसम के मिजाज को लेकर लोगों को सावधान किया है। पढ़िए पूरी खबर...
10. मुजफ्फरपुर में शराब पीते पकड़े गए ASI
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना में तैनात ASI रामचंद्र पंडित शराब पीते पकड़े गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। चर्चा है कि हाजत में बंद एक शराब मामले के आरोपी को भी वे पैग बनाकर पिला रहे थे। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ASI की गिरफ्तारी की पुष्टि SSP जयंतकांत ने की है और कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.