आज पूरा देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। एक तरफ जहां लालकिले की प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया है। तो वहीं दूसरी ओर CM नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में तिरंगा फहराया हैं। ऐसे में बिहार के तमाम जिलों में भी लोगों के बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर भरपूर उत्साह देखने को मिला। प्रशासन से लेकर जनता तक सभी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस को अपने अपने तरीके से मना रहे है। ऐसे में आइए हम आपको बिहार के अलग अलग जिलों का हाल बताते है;
बेगूसराय
कमांडेंट मनोज तिवारी ने बीएमपी 8 के मैदान में झंडोत्तोलन करने के बाद परेड की सलामी दी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश 75 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मना रही है। इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएमपी 8 के कमांडेंट मनोज तिवारी ने बेगुसराय जिले के 15 पत्रकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
वैशाली
वैशाली के हाजीपुर अक्षयवट राय स्टेडियम में डीएम उदिता सिंह ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया और सलामी ली। इस मौके पर भाजपा विधायक अवधेश सिंह और डीडीसी विजय प्रकाश मीणा, एसपी मनीष समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा को लेकर अक्षयवट राय स्टेडियम में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
सहरसा
75वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सहरसा के स्टेडियम में अपने निर्धारित समय 8.30 बजे से शुरू हुआ। जहां जिलाधिकारी ने झंडात्तोलन किया। मौके पर जिले के तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस बल, बीएमपी, जिला महिला पुलिस बल एवं एनसीसी के परेड का निरीक्षण किया।
गोपालगंज
आज स्वतंत्रता दिवस पर गोपालगंज में भी शहर के मिंज स्टेडियम में मुख्य झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिले के सभी विभागों और पार्टी कार्यालयों में भी झंडा फहराया गया। कोविड-19 को लेकर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। सीमित संख्या में अधिकारी मौजूद थे।
सीवान
75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीवान के सभी सरकारी गैर सरकारी सहित छोटे से लेकर प्रमुख जगहों पर तिरंगा झंडा शान से फहराया गया। जिसमें पूरा सीवान देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया है।इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी ख्याल रखा गया। सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह 9:00 बजे डीएम अमित कुमार पांडे ने झंडा फहराया। इस दौरान सीवान के सभी अधिकारी, नेता,जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। झंडोत्तोलन से पूर्व सिवान डीएम अमित कुमार पांडे ने एसपी अभिनव कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया इसके बाद झंडोत्तोलन किया गया।
सासाराम
सासाराम के जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम न्यू स्टेडियम फजलगंज में आयोजित किया गया। जहां जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पूर्व डीएम ने परेड का निरीक्षण भी किया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.