• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • The Tantrums Of These Cats Worth 1.5 Lakh Are Like Girlfriend Boyfriend, Brought From Iran To Patna To Fulfill Their Hobby

पटना में ईरान से आईं 1.5 लाख की बिल्लियां:शौक के लिए फ्लाइट से मंगवाया, पालने में हर महीने 12 हजार है खर्च

पटना4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पटना के वेटनरी कॉलेज में आज मंगलवार को 'कैट शो' का आयोजन हुआ। इस दौरान ईरान से इंपोर्ट की गई दो पर्शियन बिल्लियां भी शो में दिखीं। इनके ऑनर के अनुसार इन्हें लाने में 1.5 लाख रुपए खर्च हुए हैं।

दोनों बिल्लियां राजा और रानी से कम नहीं दिख रही थीं। ऑनर शिरीन शाहीन ने बताया कि ये गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के जैसे नखरे करने वाली हैं। वो जल्द ही इन दोनों की शादी करवाएंगी।

इनमें से मेल पर्शियन बिल्ली का नाम ‘स्टुअर्ट’ है। वहीं फीमेल पर्शियन बिल्ली का नाम ‘व्हिस्की’ है। आखिर में व्हिस्की और एक अन्य कैट राफेल शो के विनर बने।

पर्शियन कैट्स को ईरान से फ्लाइट से मंगवाया पटना

शिरीन शाहीन ने इन्हें अपने शौक को पूरा करने के लिए ईरान से इंपोर्ट कर पटना मंगवाया था। उन्होंने बताया कि उन्हें बिल्लियों का काफी शौक था। इसीलिए जब उन्होंने पटना में बिल्लियों की खोज शुरू की तो उन्हें प्योर ब्रीड की पर्शियन बिल्लियां नहीं मिल रही थी।

जिसके बाद उन्होंने अपने भाई के द्वारा ईरान में 50–50 हजार की दो बिल्लियां खरीदवाई और फिर उसे फ्लाइट के द्वारा पटना मंगवाया। इन बिल्लियों को ईरान से पटना लाने में कुल डेढ़ लाख रुपए का खर्चा पड़ा।

इन्हें फ्लाइट से ईरान से मंगवाया गया है पटना।
इन्हें फ्लाइट से ईरान से मंगवाया गया है पटना।

2.5 साल से रिलेशनशिप में हैं स्टुअर्ट और व्हिस्की
शाहीन बताती हैं कि इन दोनों को उन्होंने ढाई साल पहले ईरान से मंगवाया था। तब से यह दोनों उनके साथ ही रहते हैं। इन दोनों के बीच बॉयफ्रेंड–गर्लफ्रेंड रिलेशनशिप डेवलप्ड है। दोनों एक दूसरे से लड़ते हैं तो अलग-अलग सोते हैं और खाते हैं। लेकिन फिर कुछ घंटे या कुछ दिनों बाद इन दोनों की सुलह हो जाती है तो फिर से एक दूसरे के साथ रहना शुरू कर देते हैं। जब भी स्टुअर्ट खतरे में पड़ता है तो व्हिस्की उसे बचाने चली जाती है।

शाहीन ने बताया कि अब इनकी शादी जल्द ही करवाई जाएगी। चूंकि हम भारतीय हैं, इसीलिए इनकी शादी चारों धर्म के रीति रिवाज से कराई जाएगी।

चारों धर्मों के रीति-रिवाज से होगी दोनों की शादी।
चारों धर्मों के रीति-रिवाज से होगी दोनों की शादी।

महीने में आता है 10-12 हजार का खर्च
शाहीन का कहना है कि ये बिल्लियां कभी भी नीचे नहीं बैठती हैं। यह हमेशा हमारे बराबर या फिर हमसे ऊपर ही बैठा करती हैं। वह हमेशा हमें ऐसा इंडिकेशन देती है कि हम आप से कम नहीं है। हम राजा हैं और आप हमारे नीचे हो।

इसकी खासियत के बारे में बताते हुए उनका कहना है कि जब तक उनकी मां खाना बनाती हैं तब तक ये उनके पास ही रहती हैं। इसके बाद जबतक सब एकसाथ बैठकर खाना नहीं खाते, तब तक ये डाइनिंग टेबल पर बैठी रहती हैं और उनके साथ खाना खाने का इंतजार करती हैं। इन दोनों बिल्लियों को पालने में महीने का 10 से 12 हजार रुपए खर्च आता है।

विनर कैट के साथ उसकी ऑनर।
विनर कैट के साथ उसकी ऑनर।

शो में बड़ी संख्या में कैट लवर्स अपने कैट को लेकर पहुंचे थे। विदेशी बिल्लियों ने जहां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया तो वहीं देशी बिल्लियों ने भी अपने प्यार से लोगों का दिल जीत लिया।

शो में आई अन्य बिल्लियां।
शो में आई अन्य बिल्लियां।

बता दें कि 3 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कल पहले दिन डॉग शो हुआ था। इसमें एक फीमेल डॉग 'नीथ' सबके आकर्षण का सेंटर बन गई। आगे पढ़िए, 'नीथ' और डॉग शो के बारे में...

पटना में 11 लाख की डॉगी से मिलिए...:24 घंटे एसी रूम में रहती है, पालने पर हर महीने 60 हजार का खर्च

पटना के राजेंद्रनगर के रहने वाले इंद्रनील बसाक अपने अलास्कन मलामुटे (Alaskan Malamute) की फीमेल ब्रीड नीथ (Neith) के साथ डॉग शो में पहुंचे। 'नीथ' सबके आकर्षण का सेंटर बन गई। वजह कि इसकी कीमत 11 लाख रुपए है। हर महीने इसके रखरखाव पर करीब 60 हजार रुपए खर्च होते हैं। उन्होंने बताया कि जब वो अपने काम से USA गए थे, तब ही उनकी नजर इस ब्रीड पर पड़ी। इसके बाद ये उनके दिल को भा गई। वो इसे अमरीका से खरीद कर भारत ले आए। पढ़िए पूरी खबर...