जंदाहा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से मारपीट एवं जानलेवा हमला मामले के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जंदाहा थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम के नेतृत्व में जंदाहा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अरनिया गांव से जानलेवा हमला मामले के एक नामजद आरोपी मनीष कुमार पिता अशोक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पुलिस ने महुआ थाना क्षेत्र के मोहजम्मा गांव से जानलेवा हमला एवं मारपीट मामले के एक नामजद आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार की है। बताया गया है कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जंदाहा थाना पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा हाजीपुर भेज दिया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.