अखिल भारत हिंदू महासभा की बिहार प्रदेश की एक दिवसीय बैठक आज पटना में संपन्न हुई। बैठक के दौरान पटना के यशवंत सिंह को सर्वसम्मति से अखिल भारत हिंदू महासभा का राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा, कार्यालय प्रमुख विपिन खुराना,अंतरराष्ट्रीय संपर्क प्रमुख महंत सुंदर गिरी महाराज,पश्चिम बंगाल के कार्यकारणी अध्यक्ष चंद्रचूर गोस्वामी, पश्चिम बंगाल के मीडिया प्रमुख अनामिका डे ने यशवंत सिंह के नाम की घोषणा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा ने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा भारत के सबसे पुराने संगठनों में से एक है। इसका गठन 1907 में हुआ था। 1915 में अखिल भारतीय आधार पर इस संगठन का विस्तार किया। हिंदू महासभा एक गैर-धर्मनिरपेक्ष राजनीति पार्टी है, जिसे हिंदुओं के मुद्दों की सुरक्षा के लिए स्थापित किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का विस्तार लगातार हो रहा है।
इस कड़ी में आज बिहार प्रदेश की बैठक संपन्न हुई एवं नए राष्ट्रीय संगठन मंत्री की घोषणा की गई है। बिहार से नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि बिहार जैसे प्रदेश में अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक होना महत्वपूर्ण बात है। बैठक की जानकारी देते हुए यशवंत सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी को साथ लेकर हिंदू समाज को आगे बढ़ाने के लिए संगठन काम करेगी। बिहार प्रदेश में संगठन के विस्तार के लिए सभी जिलों में इकाई गठित की जाएगी। अगले बैठक के दौरान सभी जिला अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा जल्द की जाएगी। इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर के अधिकारियों के अलावा बिहार के सभी जिलों से दो-दो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.