बिहार के 24 जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट:पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की ठनका से मौत, 4 झुलसे

पटना6 महीने पहले

बिहार के 24 जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में ठनका गिरने से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें खगड़िया में 1, मुजफ्फरपुर में 1 वैशाली में 1 और गोपालगंज में 1 साथ ही 4 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। CM नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को 4 लाख रुपए के मुआवजा की घोषणा की है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश और वज्रपात का सिलसिला कुछ समय तक जारी रहने की आशंका है। विभाग ने बिहार के 24 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बाकी अन्य जिलों में भी मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 36.3 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इन जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के द्वारा बिहार के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया जिसमे पटना, किशनगंज, अररिया कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, लखीसराय,भागलपुर, जमुई और मुंगेर शामिल है। वहीं इन जिलों में मौसम विभाग ने बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका वाले इलाकों में लोगों को सुरक्षि‍त स्‍थान पर रहने की सलाह दी गई है।

सीएम नीतीश कुमार ने किया ट्वीट।
सीएम नीतीश कुमार ने किया ट्वीट।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुए मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है, 'राज्य के 4 जिलों में वज्रपात से 4 लोगों की मृत्यु दुखद। मृतकों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें, सुरक्षित रहें।'

इन जिलों में हुई 4 लोगों की मौत

गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा ग़ांव मे करकटनुमा शेड मे बैठ कर चाय पी रहे 3 लोगों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा गम्भीर रूप से झुलस गया।

मुजफ्फरपुर : औराई थाना की जनार पंचायत के जीवाजोर गांव में शनिवार की दोपहर ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी मां आंशिक रूप से जख्मी हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि धीरज मां रीता देवी के साथ परियोजना बांध के अंदर अपने खेत गया था। तेज बारिश की स्थिति देखकर दोनों घर लौटने लगे। तभी ठनका की चपेट में आ गए।

वैशाली : लालगंज थाना क्षेत्र के बासदेवपुर गांव में वज्रपात के कारण एक महिला की मौत हो गई एवं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज लालगंज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घटना देर शाम हुई जब सास-बहू खेतों में फसल की केरौनी कर रही थी तभी आकाशीय बिजली की चपेट में दोनो आ गई।

खगड़िया : अलौली प्रखंड के मोरकाही थाना क्षेत्र के दहमा खैरी खुटहा पंचायत के मोहनपुर में वज्रपात से दामाद की मौत हो गई। जबकि ससुर जख्मी हो गया। ससुर का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...