पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मुन्नी देवी ने की। बैठक में नगर में विकास को लेकर कई योजनाओं पर प्रस्ताव पारित किया गया। वार्ड पार्षदों ने योजनाओं की जांच की मांग उठाई। वार्ड पार्षद श्रवण यादव ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा 4 माह पूर्व 2 टर्म में 60 लाख रुपए की डस्टबिन की खरीदारी हुई है।
इतने माह बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत कार्यालय द्वारा वार्डो में डस्टबिन का वितरण नहीं किया गया है। डस्टबिन की खरीदारी में काफी गड़बड़ी एवं कमीशन खोरी भी हुई है। कार्यपालक पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव लिए गए हैं। जिसमें शहर की साफ-सफाई को लेकर एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा। अब शहर की साफ-सफाई एजेंसी देखेगी।
जल्द टेंडर निकाला जाएगा। जिनके पास होल्डिंग टैक्स बकाया है उनकी सूची तैयार की जाएगी। उनसे टैक्स वसूला जाएगा। होल्डिंग टैक्स वसूलने के लिए भी एजेंसी नियुक्त किया जाएगा। मलमास मेला सैरात की भूमि की घेराबंदी की जाएगी। शहर में कई स्थानों पर हाई मस्ट लाइट लगाए जाएंगे। जल जीवन हरियाली योजना के तहत नगर में जितने कुआं, तालाब हैं उनका जीर्णोद्धार किया जाएगा।
वही चापाकल के समीप सोख्ता भी बनाया जाएगा। जिस वार्ड में नली गली योजना का काम नहीं हुआ है वहां जल्द काम शुरू किया जायेगा। वार्डो मे साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है। सफाई कर्मियों की उपस्थिति वार्ड पार्षदों के यहां दर्ज होगी। उपस्थिति के अनुसार उनका वेतन का भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरेक सप्ताह एक वार्ड का चयन कर विशेष अभियान के तहत साफ-सफाई कराया जाएगा। नगर में जो भी अतिक्रमण है उसको अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर में चार स्थानों का चयन किया गया है। जहां एलईडी टीवी लगाया जायेगा।
वही थर्माकोल से जुडे गिलास, पत्तल, कटोरी सहित अन्य सामग्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। नगर में इसका उपयोग वर्जित रहेगा। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष पिंकी देवी, नगर प्रबंधक राजमणि गुप्ता, वार्ड पार्षद अंजली कुमारी, उर्मिला देवी, बिरजु राजवंशी, सावित्री देवी, रुकमणी देवी, सुवेन्द्र राजवंशी आदि उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.