12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार सह प्रधान सचिव निर्वाचन विभाग द्वारा पुरस्कृत करने हेतु चयनित किया गया है। इसमें रोहतास जिले के 211 नोखा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) सह डीडीसी रोहतास शेखर आनंद भी शामिल हैं।
शेखर आनंद को मतदाता सूची में लिंगानुपात में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। साथ ही राज्यस्तर पर चयनित 10 सर्वश्रेष्ठ बीएलओ; मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी में से रोहतास जिले के 211 नोखा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 90 के बीएलओ हरेराम को भी राज्यस्तरीय अवार्ड हेतु चयनित किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने शेखर आनंद को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 211 नोखा के निर्वाचक सूची लिंगानुपात में उल्लेखनीय वृद्धि उनके उक्त कार्य के प्रति डेडिकेशन एवं साइंटिफिक एप्रोच को दर्शाता है। अन्य इआरओ को इस दिशा में यह सम्मान प्ररित करेगा। महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए यह जरूरी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.