रोहतास में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना नोखा थाना क्षेत्र में सासाराम-आरा स्टेट हाइवे पर मंगलवार की अहले सुबह हुई। मृतक व्यक्ति की पहचान नोखा प्रखण्ड केलेवड़ा पश्चिम टोला का रविंद्र कुमार के रूप में हुई। सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सासाराम आरा पथ को जाम कर दिया। इससे घंटो यातायात बाधित रहा। लोगों ने बताया कि मृतक कही जाने के लिए बस रूकवा रहा था, लेकिन बस की चपेट में आ गया। बताया कि हरे रंग की बस से दुर्घटना हुई है। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, घटना के बाद नोखा थाना कि सरकारी मोबाइल पर कॉल किया गया। मोबाइल स्विच ऑफ आया। घटना के लगभग दो घंटे बाद सड़क जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिल लोग मुआवजे की मांग को लेकर जाम पर अड़े हुए हैं। सूचना पर लेवड़ा गांव से मृतक के परिजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या पर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने लोगों को शांत करा जाम हटवाया। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.