बिहार की मशहूर गायिका देवी ने ऋषिकेश में नदी किनारे एक फैन युवराज के साथ जबरदस्त डांस किया। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो को प्रशंसक खूब सराह रहे हैं। देवी पिछले कुछ सालों से ऋषिकेश में ही ज्यादा रह रहीं हैं। हमेशा पहाड़ी वादियों और झरनों के बीच सुबह वॉक करती नजर आती हैं। इस बीच उनके कई फैन मिलते हैं, जिनके साथ इंटरटेन करती हैं। मार्निंग वॉक पर निकलने के दौरान देवी को उनके खास फैन युवराज मिल गए। इनके साथ 'यारा ओ यारा मिलना हमारा जाने क्या रंग लाएगा...' की धुन पर जबरदस्त डांस किया।
देवी जल्द लखनऊ में 19 दिसम्बर को आयोजित भारत एंटरटेंमेंट फिल्म अवार्ड (BEFA) में फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ नजर आएंगी। इसकी जानकारी उन्होंने और सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर दी है।
कोरोना काल से देवी को ऋषिकेश भा रहा
कोरोना काल में पहाड़ों, नदियों और झरना के बीच रहना देवी को खूब भा रहा है। कोरोना काल की शुरुआत से ही वह वहां रह रही है और सोशल मीडिया पर समय-समय पर पहाड़ों-पठारों, बादलों तथा नदियों की कल-कल छल-छल आवाज के बीच अपनी आवाज दे रही हैं। उन्होंने हाल के दिनों में ऋषिकेश के सुदंर दृश्यों के बीच कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा किया है। देवी कहती हैं, 'प्रकृति की संन्निग्ध में रहना मुझे बेहद पसंद है।'
छपरा की रहने वाली है देवी
बता दें, देवी बिहार के छपरा जिले की रहने वाली है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तथा संगीत की शिक्षा छपरा से ही प्राप्त की है। उन्होंने भोजपुरी में अश्लीलता पर हमेशा प्रहार किया है और महेन्द्र मिश्र, भिखारी ठाकुर के गीतों से अपनी पहचान बनाई है।
ब्राजील के एक लड़के पर आया था दिल
दो साल पहले खबर आई थी कि देवी का दिल ब्राजील के एक लड़के पर आ गया था। लड़के का नाम है- फैब्रिसियो। तब देवी ने बताया था, 'अगर सब ठीक रहा तो दोनों शादी भी करेंगे। मैं साथी में विश्वास करती हूं, शादी में नहीं। हमें वेस्टर्न कल्चर पसंद है, जहां एक दूसरे को जानने और पसंद करने के बाद लोग वैवाहिक बंधन में बंधते हैं।'
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.