पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिन्ड़ी पताढी रोड में शाकुंतलम बीएड कॉलेज के पास सोमवार की रात अपराधियों ने एक टेम्पो में सवार यात्रियों के साथ हथियार के बल पर लूट -पाट किया। जानकारी के अनुसार ग्राम पताढ़ी के कुछ महिला व पुरुष एक टेम्पो में सवार होकर सासाराम से अपने गांव जा रहे थे, कि किरहिन्ड़ी रोड में अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर टेम्पो को रोक कर उस पर सवार व्यक्ति व महिलाओं के साथ लूट-पाट किया। इस दौरान अपराधियों ने एक महिला के सोने की चेन, कान का बाली व लगभग 25 हजार रुपए नगद लूट लिया। लूट-पाट के दौरान सवारियों द्वारा जब विरोध किया गया तो अपराधियों ने हवा में दो राउंड गोली भी चलाई। सवारियों ने बताया कि अपराधी तीन के संख्या में अपाची बाइक से थे। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि ग्राम पताढ़ी के शोभा कुंवर द्वारा लूट-पाट का आवेदन दिया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
वारदात के बाद एक्टिव हो रही पुलिस: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जखिनी पुल लूटकांड में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो कट्टे जब्त
आरा सासाराम मुख्य पथ पर नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की रात किराना व्यवसायी से लूट का नोखा पुलिस ने महज 48 घण्टे के अंदर उद्भेदन कर लिया। रोहतास आरक्षी अधीक्षक आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि 21 फरवरी को नोखा से किराना व्यवसायी कुतुबुद्दीन अंसारी सासाराम जा रहे थे, तभी जखिनी पुल के समीप ब्रेकर के पास उनकी मोटरसाइकिल रुकी, तभी अपराधियों ने उनके साथ मारपीट करने लगे तथा उनके पास वसूली को रखे 30 से 40 हजार रुपया लूट लिया। इस मामले एसपी रोहतास आशीष भारती ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। जिसमे नोखा थानाध्यक्ष कृपाल को रखा गया था। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।
दोनों का है आपराधिक इतिहास, पुलिस को थी तलाश
लूट कांड गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से इनका लूट कांड में संलिप्तता रहा है। जिसमें सासाराम नगर थाना कांड संख्या 81/2020, कांड संख्या 105/2020 दर्ज है। वही नोखा थाना कांड संख्या 37/2021 दर्ज है। महज 48 घण्टा में लूट कांड का उद्भेदन कर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। लेकिन कई कांड का उद्भेदन बाकी है। दोनों बदमाशों से कई सुराग हासिल हुए हैं।
बदमाशों के पास मिले दो कारतूस व छह खोखे, अपाची बाइक जब्त
गिरफ्तार अपराधियों विसर्जन पासवान के पास से लूट के 17 सौ रुपया एक वीवो का मोबाइल, दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं छः खोखा बरामद किया गया। जबकि अमन कुमार के पास से तीन हजार नगद एवं मोबाइल बरामद किया गया है। जबकि विसर्जन पासवान के पास लूट में प्रयुक्त अपाची बाइक बरामद किया गया है। इसकी लूट में संलिप्तता है। इस टीम ने महज 48 घण्टे के अंदर उक्त लूट कांड का उद्भेदन किया है। इस कांड में संलिप्त विसर्जन पासवान उर्फ राहुल नोखा थाना क्षेत्र के कदवा निवासी वही दूसरा अगरेर थाना तुर्की गांव के अमन कुमार की गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाशों की इस कांड में संलिप्तता उजागर हुई है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.