सम्मान:किसान सलाहकारों ने नव पदस्थापित बीएओ को किया सम्मानित

सासाराम2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवसागर प्रखण्ड में नव पदस्थापित प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह को प्रखंड के किसान सलाहकार और कृषि समन्वयकों ने बुके देकर सम्मानित किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सबसे पहले सभी कर्मियों का परिचय लिया। इसके बाद उन्होंने प्रखंड के कृषि के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर किसान सलाहकार अमित कुमार सिंह ,राजेन्द्र प्रसाद, धन्जी कुमार, मृत्युंजय चक्रवती, कुंदन कुमार, अमरेंद्र कुमार मधुकर ,प्रमोद पासवान, कृषि समन्वयक वीर बहादुर सिंह, अमित कुमार राय, मनोज कुमार, आदि के अलावा एटीएम सुधीर कुमार राय, अमित कुमार,कार्यपालक सहायक, सुनीता कुमारी, ममता कुमारी आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि इससे पहले प्रखण्ड कृषि कार्यालय अतिरिक्त प्रभार में चलता था। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पदस्थापना से किसानों में भी काफी खुशी है।