तिलौथू अंचलाधिकारी के द्वारा तिलौथू प्रखंड के अमझोर व तिलौथू थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार मे 3 भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों का ऑनस्पॉट निपटारा किया गया। अंचलाधिकारी भारतेंदु ने बताया कि भूमि विवादों में कमी लाने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को अंचलाधिकारी के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जाता है । जिसके तहत तिलौथू व अमझोर थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया। तिलौथू व अमझोर थाना क्षेत्र से कुल 4 भूमि विवाद संबंधित मामले आए जिसमें से1 मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। शेष लंबित 3 मामलों में जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर तिलौथू थानाध्यक्ष कृपाल जी अमझोर थानाध्यक्ष अजय कुमार अंचल निरीक्षक सत्य प्रकाश दुबे सहित कई अन्य मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.