योगदान:सूर्यपुरा थाने में थानाध्यक्ष मनोज ने किया योगदान

सासाराम2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूर्यपुरा थाने में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने याेगदान किया। बताते चलें कि 2 दिन पूर्व रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के द्वारा चार थानाध्यक्ष का तबादला किया गया था। जिसमें सूर्यपुरा थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह को दरिहट जबकि तिलौथू थानाध्यक्ष मनोज कुमार को सूर्यपुरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जिसके तहत बुधवार की दोपहर बाद थाने पहुंचकर योगदान किया। उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़ा होता है, जिसके ससमय निष्पादन के लिये अंचलाधिकारी के साथ निर्धारित तिथि व समय पर जनता दरबार लगाया जायेगा। साथ ही अवैध खनन व शराब सम्बन्धी मामले में किसी तरह से कोताही नहीं बरती जाएगी आगे उन्होंने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिये आमजनों का सहयोग अपेक्षित बताया।

खबरें और भी हैं...