पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दरिहट थाना क्षेत्र के टडवा गांव की दो सगी बहनों का शव आरा मुख्य नहर से नासरीगंज थाना के अलग अलग जगहों से बरामद हुए हैं। दोनो बहनें दो फरवरी से घर से लापता थी। शनिवार को बड़ी बहन सोनाली कुमारी 1 5 वर्ष का शव अमियावर गांव के समीप से नहर से बरामद किया गया।वही छोटी बहन 12 वर्षीय स्वाति कुमारी का शव नासरीगंज हाइडल के समीप नहर से बरामद हुआ। दोनों बहनों के लापता होने के बाद उसके पिता ने गुरुवार को थाना में तीन लड़कों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना के बाद से परिजन खोजबीन कर रहे थे। परिजनों ने लड़कियों के नहर में डूबने की आशंका भी व्यक्त किया था। जिसके बाद नहर का पानी बन्द कराया गया। पानी कम होने पर परिजन नहर के किनारे लड़कियों को खोज रहे थे. इसी दौरान अमियावर के समीप नहर में एक शव देखा गया।जो शव बड़ी बहन सोनाली का था. इसकी सूचना दरिहट व नासरीगंज थाना को दी गई।पुलिस के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल सासाराम भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बड़ी बहन के शव को पोस्टमार्टम कराने भेजने के कुछ देर बाद छोटी बहन का शव नासरीगंज हाइडल के समीप नहर में दिखा। जिसे बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने भेजा गया है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.