पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित समरडिहा गांव के समीप कोचस-सासाराम स्टेट हाईवे पर रविवार की सुबह एक अज्ञात वाहन के द्वारा पिछे से बाईक में जोड़दार टक्कर मार दी, जिससे बाईक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद भागने में सफल हो गया। हालांकि बाईक सवार दोनो घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुॅचाया गया।
घटना रविवार की सुबह की बताई गई है। बताया जाता है की शिवसागर थाना के अनंतपुरा गांव से बाईक पर सवार होकर सासाराम को निकले दो युवकों की समरडिहा गांव के समीप कोचस-सासाराम स्टेट हाईवे पथ पर एक अज्ञात ट्रक ने बाईक में जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला। जहां सड़क दुर्घटना में दोनो बाईक सवार बुरी तरह से घायल हो गए।
हालांकि घायल युवक को स्थानीय लोगो ने ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतू एक निजि अस्पताल नारायण मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बुरी तरह से घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मृतक युवक शिवसागर थाना क्षेत्र के अनंतपुरा गांव निवासी 20 वर्षिय राजा कुमार बताया गया है। राजा अपने गांव से बाइक पर सवार होकर गांव के ही एक युवक को लेकर सासाराम रेलवे स्टेशन पर अपने भाई को लेने जा रहा था। सासाराम जाने के क्रम में एक अज्ञात ट्रक ने पिछे से बाईक में टक्कर मार भाग गया। जिससे बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.