पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत चरूआमा पैक्स से अध्यक्ष पद से एक जबकि, सदस्य पद से दो लोगों ने अपना नाम वापस लिया है। इसकी जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि प्रखंड के एकमात्र चरुआवां पैक्स में होने वाले चुनाव के लिए अध्यक्ष पद से शुक्रवार को प्रत्याशी सुनील सिंह अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद अब अध्यक्ष पद के लिए मात्र तीन प्रत्याशी पीयूष कुमार, दमयंती देवी तथा कृष्णा यादव चुनाव में भाग लेंगे। जबकि शनिवार को सदस्य पद से दो प्रत्याशी प्रवीण कुमार एवं संजू देवी ने अपना नाम वापस लिया है। जिसके कारण चारुआमा पैक्स पर सदस्य पद का निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.