शेखपुरा में करंट लगने से बच्चे की मौत:होली खेलने के दौरान बिजली के खंभे से जाकर सटा बच्चा, नहीं पता था बिजली आ रही थी

शेखपुराएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेखपुरा में करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar
शेखपुरा में करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई।

जिले के चेवाड़ा प्रखंड में होली के दिन एक बालक की मौत करंट लगने से हो गई। यह घटना चेवाड़ा प्रखंड के कुशोखर गांव में घटी। सूत्रों ने बताया कि सतीश बिंद का 5 वर्षीय पुत्र होली के दिन खेल रहा था। इसी दौरान बिजली के खंभे के पास लगे एक तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

बालक की करंट लगने से मौत की खबर के बाद गांव में मातम पसर गया। बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जमा हो गया। मृतक के गांव में होली फीका हो गया। सूत्रों ने बताया कि बिजली के खंभे के पास लगे तार करंट प्रवाहित हो रहा था। किसी ने ध्यान नहीं दिया। खेलते खेलते बच्चे ने उसे पकड़ लिया और फिर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिवार वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। होली के दिन चेवाड़ा प्रखंड में दो लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले बेलखुंडी गांव स्थित एक तालाब में नहाने के दौरान एक किशोर की मौत हो चुकी है।