गिरफ्तारी:हंटरगंज थाना में आईईडी लगाने वाला नक्सली बाराचट्टी से गिरफ्तार

शेखपुरा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार को बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जयगीर जंगल से जोनल कमांडर इंदल सिंह भोक्ता के रिश्तेदार हार्डकोर माओवादी बेंगन सिंह भोक्ता को घेराबंदी कर बीबीपेसरा के एसएसबी टीम ने गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि गिरफ्तार माओवादी कई बड़ी घटनाओं में शामिल था। हार्डकोर माओवादी से पूछताछ की जा रही है। कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है। इसके पहले झारखंड के ईंटखोरी के एसएसबी और बीबीपेसरा के एसएसबी टीम ने हार्डकोर नक्सली को पकड़ने के बाद बाराचट्टी लाई। फिर उसे ईंटखोरी थाने की पुलिस अपने साथ लेते गई। सशस्त्र सीमा बल 29 वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट लोकेश कुमार के निर्देशानुसार और उपकमांडेंट अमोद के निगरानी में एसएसबी की टीम ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार नक्सली बेंगन सिंह भोक्ता भोक्ताडीह का रहनेवाला है। वह माओवादी संगठन में पिछले कई सालों से सक्रिय था। वह जोनल कमांडर इंदल सिंह भोक्ता का रिश्तेदार भी है। वह संगठन को मजबूत करने और युवकों को संगठन में शामिल करने के मिशन पर काम कर रहा था। बताया जाता है कि संगठन में उसका विशेष महत्व रहा है। उसके गिरफ्तारी से माओवादी संगठन को झटका लगा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब माओवादियों का दायरा लगातार सिमटते जा रहा है। अब नक्सली झारखंड इलाके से आते हैं और चुपके से भाग भी जाते हैं।