पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग के द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों एवं वाहन की गति सीमा का पालन करते हुए वाहन चलाने का अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग के द्वारा जिले के सभी स्कूल के वाहन चालकों को 5 फरवरी से यातायात नियमों सहित वाहन चलाने के विभिन्न प्रकार के नियमों के बारे में प्रशिक्षित किया गया था। जिसके उपरांत गुरुवार को प्रशिक्षण में भाग लिये सभी बस चालक को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस बाबत जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम ने बताया कि चालक प्रशिक्षण एवं यातायात संचालन संस्था औरंगाबाद के प्रशिक्षक रोहित कुमार के द्वारा सभी बस चालकों को रोड सेफ्टी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्हें यातायात के नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। जिसमें जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के 69 वाहन चालकों ने भाग लिए। वहीं, प्रशिक्षण के उपरांत गुरुवार 04 वाहन चालक को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया गया। जबकि अन्य सभी वाहन चालकों को संबंधित विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी वाहन चालकों को प्रशिक्षण में यातायात नियम संबंधित कई प्रकार की जानकारी उपलब्ध हुई। जिससे सड़क दुर्घटना में भी कमी आ सकती है।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.